वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

Untitled 22 copy 6

लखनऊ। वाराणसी में बुधवार दोपहर होटल टाउन हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट पकड़ा। इस दौरान दो रशियन युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसी, तब तक रशियन कमरे की खिड़की से भाग चुकी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इससे पहले पुलिस ने अलग-अलग कमरों से चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। एक होटल मैनेजर समेत सभी को हिरासत में लिया। जबकि दूसरा मैनेजर पुलिस को देखकर पीछे के दरवाजे से भाग गया। गौरतलब है कि पकड़ी गई युवतियों ने ही रशियन लड़कियों की जानकारी दी थी। मामला कैंटोनमेंट क्षेत्र के होटल टाउन हाउस का है।

जानें क्या है पूरा मामला

वाराणसी के रहने वाले पीयूष जायसवाल ने चार होटलों में  फ्रेंचाइजी ले रखी है। इसमें होटल टाउन हाउस भी शामिल है। इसमें गाजीपुर निवासी उमेश यादव को मैनेजर बनाया गया था। पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की, तो अलग-अलग कमरों में चार लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। कमरों से कई संदिग्ध चीजें भी मिली हैं। पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि एक कमरे में दो रशियन लड़कियां भी हैं। पुलिस जब तलाशी लेने गई तो मौका पाकर रशियन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा खोलने के लिए उसे समझाती रही, लेकिन वह दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़ा। पुलिस जब अंदर घुसी में कमरे में कोई नहीं था। खिड़की खुली थी।

ये भी पढ़े

बेवफा पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने की खुदकुशी

बताया गया है कि रशियन खिड़की से ही फरार हो गई है। पुलिस पूरे होटल को खंगालने में जुटी है। होटल के मैनेजर अमन राय को गिरफ्तार किया गया है। जबकि होटल का मैनेजर उमेश यादव मौका पाकर फरार हो गया। फोरेंसिक टीम बुलाई गई होटल में फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। टीम ने कमरे से फिंगर प्रिंट लिए हैं। रशियन के कमरे से भी फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। जिसके आधार पर उसकी पहचान और भारत में वीजा की अवधि पता चलेगी।

कोलकाता और दिल्ली की युवतियां सेक्स रैकेट में शामिल चार युवतियों में से तीन कोलकाता और एक दिल्ली की रहने वाली है। दिल्ली की युवती कॉल सेंटर में जॉब करती हैं, जबकि बंगाली युवतियां अपने फैमिली बिजनेस में शामिल हैं। युवतियों ने बताया कि वाराणसी में पहले भी कई बार आई हैं और इस बार भी आना हुआ। वह एजेंट के माध्यम से बुकिंग पर आती हैं। जो आने, जाने और रहने का अरेंजमेंट कराते हैं। कल ही ट्रेन से कोलकाता से वाराणसी पहुंची थी और होटल की गाड़ी ने रिसीव किया था। तब से यही रूम में सर्विस दे रही हैं। युवतियों ने बताया कि इस बार एक सप्ताह यानी देव दीपावली के बाद तक रहना था, कुछ विदेशी युवतियां दो नवंबर को आने वाली थीं।

मिली जानकारी के अनुसार ऑन डिमांड मंगाई जाती थी पुलिस ने बताया कि टाउन हाउस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने का इनपुट पुलिस को मिला था। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल ग्राहक और युवतियां बुलाई जाती थीं। होटल में कई राज्यों के अलावा विदेशी युवतियों को भी ऑन डिमांड बुलाया जाता था। कस्टमर पूरी बुकिंग ऑनलाइन करते थे और 70 फीसदी धनराशि एडवांस में देनी होती थी। DCP वरूणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि होटल में दबिश के दौरान दो विदेशी मूल की लड़कियां भी होटल में थीं। छापेमारी के दौरान पीछे खिड़की के रास्ते से फरार हो गई हैं। पुलिस को इसकी फुटेज मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर होटल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े

लव-सेक्स और मर्डर… टीवी पर क्राइम सीरीज देखकर प्रेमिका ने ली आशिक की जान

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More