पेपर लीक प्रकरण की जांच अब करेगी CBI

Untitled 17 copy 13

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो के हवाले होगी। केंद्र सरकार के केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसकी औपचारिक मंजूरी दे दी है। शासन से सिफारिश के बाद यह कदम युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी। परीक्षा के कुछ घंटों बाद ही अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतें उठानी शुरू कर दीं। मामले के बढ़ने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

चमोली में शाम को आए भूकंप के झटके

पेपर लीक की खबर के बाद हजारों युवाओं ने देहरादून के परेड ग्राउंड के पास धरना शुरू कर दिया था। कई दौर की बातचीत के बावजूद जब कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो युवा CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर डटे रहे। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद धरनास्थल पहुंचे और वहीं से CBI जांच की संस्तुति करने का ऐलान किया।

आशिकी में डूबी पत्नी ने ले ली पति की जान, होंगे हैरान…

इसके अगले ही दिन शासन ने औपचारिक रूप से CBI  जांच की सिफारिश केंद्र को भेज दी थी। ADG  कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीबीआई को औपचारिक रूप से जांच हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पेपर लीक प्रकरण के बाद लगातार बढ़ते दबाव के बीच सरकार ने हाल ही में स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी थी। अब उम्मीद की जा रही है कि सीबीआई की जांच से इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचा जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

चार मण्डलायुक्त समेत कमिश्नर के कई पदों पर हेरफेर धींगरा बने आवास आयुक्त, बलकार पहुंचे UPSIDA UP IAS Transfer 2026 : उत्तर प्रदेश शासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार मंडलायुक्तों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को […]

Spread the love
Read More
Mangala Gauri Puja Essentials
Astrology homeslider

मंगला गौरी व्रत आज: पूजा का शुभ संयोग, व्रत कथा, आरती और पूजा सामग्री

मंगला गौरी पूजा आज  The Story of the Mangala Gauri Vrat: 4 अगस्त को सावन माह का पहला मंगला गौरी व्रत श्रद्धालु रखेंगे। मंगला गौरी की उपासना से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है. माना जाता है कि मंगला गौरी का व्रत करने से विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर […]

Spread the love
Read More