सेब उत्पादक किसानों को जल्द मिलेगी सब्सिडी : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक संचालित मिशन एप्पल और वर्ष 2023-24 से संचालित सेब की अति सघन बागवानी योजना के लाभार्थी किसानों की लंबित राज सहायता का भुगतान प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस कदम से सेव उत्पादक किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़े

पत्नी और बच्चों के वियोग में दर-दर भटक रहा एक पति, जानिए क्या है इनकी करुण कहानी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने रविवार को ही प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त और सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण के साथ बैठक कर, लाभार्थी किसानों को तत्काल राज सहायता उपलब्ध कराने के लिए भौतिक सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को लम्बित राजसहायता की धनराशि जारी करने से सम्बन्धित समस्त औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में सेब की बागवानी योजना के लिए 35.00 करोड़ रुपए बजट की व्यवस्था है। किसानों को राज सहायता उपलब्ध कराने के लिए यदि और धनराशि की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार द्वारा उसकी व्यवस्था भी की जायेगी।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित मुख्य-जिला उद्यान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मिशन एप्पल और सेब की अति सघन बागवानी योजनान्तर्गत कृषकों के लम्बित राजसहायता के भुगतान के लिए भौतिक सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताओं की कार्यवाही प्रारम्भ की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन एप्पल और सेब की अति सघन बागवानी योजना के लाभार्थी किसानों की लंबित राज सहायता का भुगतान शीघ्रता के साथ कराया जाएगा। सोमवार से ही इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

ये भी पढ़े

पत्नी को पति ने टोका तो बच्चे के साथ जहर पीकर पत्नी ने दिया जान, जानें ये रही वजह

Business

क्यों भाग रहे हैं विदेशी निवेशक? भारतीय बाजार में भारी बिकवाली के पीछे के बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार इस समय अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड स्तर पर बिकवाली है। मार्च महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने करीब ₹1 लाख करोड़ के शेयर बेच दिए, जिसने बाजार की दिशा ही बदल दी। इतनी बड़ी निकासी यह दर्शाती है कि वैश्विक […]

Read More
Business

जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ: यूपी को मिला नया इंटरनेशनल गेटवे, विकास को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना को लंबे समय से प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में गिना जा रहा था, और अब इसके शुरू होने से […]

Read More
Business

Gold Rate Today: गोल्ड रेट में गिरावट के बीच कहां मिल रहा सस्ता सोना? जानें बड़े ज्वैलर्स के आज के भाव

वैश्विक बाजार में जारी हलचल का असर भारत के सोने-चांदी के बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। खासकर मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव ने निवेशकों की रणनीति को प्रभावित किया है, जिसके चलते कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों […]

Read More