Headline

प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट आई सामने

Untitled 14 copy 16

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का नया पोस्टर अब रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर इस शानदार पोस्टर को शेयर कर अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रभास के इस पोस्टर रिलीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, कुछ ही घंटों में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

पिछले महीने निर्माताओं ने ‘द राजा साब’ का पहला ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। दर्शकों और आलोचकों ने ट्रेलर में दिखे प्रभास के नए अवतार की जमकर सराहना की थी। अब इस नए पोस्टर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। कई फैंस ने तो अभी से इस फिल्म को ‘ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग’ कह दिया है।

पोस्टर में प्रभास का जबरदस्त लुक

‘द राजा साब’ के पोस्टर में प्रभास अपने अनोखे और करिश्माई अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। उनका लुक रहस्यमय होने के साथ-साथ बेहद प्रभावशाली भी है, जो फिल्म के हॉरर और कॉमेडी के दिलचस्प मिश्रण की झलक देता है। पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा, आप सभी से 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में मुलाकात होगी…! उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ फिल्म के लिए शुभेच्छा दे रहे हैं।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

गौरतलब है कि ‘द राजा साब’ को पहले पाँच दिसंबर 2025 को रिलीज करने की योजना थी। लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों और कुछ तकनीकी कारणों की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब यह फिल्म नौ जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है, जो पहले कई सुपरहिट पारिवारिक और कॉमिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस बार उन्होंने कॉमेडी और हॉरर के दिलचस्प मेल से एक अनोखी कहानी तैयार की है। ‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ-साथ कई अन्य लोकप्रिय कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे, जिनके नामों का खुलासा धीरे-धीरे किया जा रहा है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

रजत दलाल ने थार से हटाई कार, 45 मिनट तक किया था इंतजार

Rajat Dalal Parking Controversy : ‘बिग बॉस 18’ फेम और यूट्यूबर रजत दलाल एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह अपनी थार से एक कार को टक्कर मारकर रास्ते से हटाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला फरीदाबाद के एक पार्किंग एरिया का […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

The Paradise: नानी और कीर्ति सुरेश की एनर्जी ने मचाया धमाल, ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज

Mumbai: नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के दूसरे गाने ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो खास अंदाज में रिलीज किया गया। इस गाने की लॉन्चिंग अमेरिका के डलास में मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान की गई। इस मौके […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत

mirzapur the movie  : ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के सितारे अली फजल और दिव्येंदु रिलीज से पहले एक खास दावत के जरिए जश्न मनाने की तैयारी में हैं। […]

Spread the love
Read More