फरहान अख्तर की फिल्म “120 बहादुर” सॉन्ग की ग्रैंड लॉन्चिंग लखनऊ में कलाकार होंगे मौजूद

Untitled 11 copy 22

शाश्वत तिवारी

बॉलीवुड एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म “120 बहादुर” साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसके टीज़र और पोस्टर हमें इस शानदार कहानी की झलक दिखाते हैं, जो भारतीय सैनिकों की बहादुरी से प्रेरित है। जहां यह फिल्म पहले ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा चुकी है, वहीं अब फिल्म मेकर्स इसका म्यूज़िक कैंपेन शुरू करने वाले हैं। इसके तहत फिल्म का पहला गाना पैट्रियोटिक अंतिम “दादा किशन की जय”, लखनऊ में बड़े धूमधाम से लॉन्च किया जाना है।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज 120 बहादुर के देशभक्ति गाने के लिए ग्रैंड लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं, जिससे फिल्म के म्यूज़िक कैंपेन की शुरुआत होगी। इस गाने को सलीम-सुलैमान ने कंपोज किया है, जबकि जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं और सुखविंदर सिंह ने इसे गाया है। “दादा किशन की जय” फिल्म की आत्मा को पेश करता है, यह एक ऐसा युद्ध उद्घोष है जो गहरी भावना जगाता है और भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सम्मानित करता है। मेकर्स का मानना है कि यह गाना कहानी की आत्मा को पकड़ता है और पूरे म्यूज़िक एलबम के लिए टोन सेट करता है।

ये भी पढ़े

पत्नी बनी जल्लाद…पहले खौलता पानी फिर तेजाब से जलाया!

फरहान अख्तर, जो फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी का किरदार निभा रहे हैं, सुखविंदर सिंह के साथ “भग मिल्खा भग” के समय से अब तक एक खास रिश्ता साझा करते हैं, जो लखनऊ में इस गीत के लॉन्च को और भी खास बनाता है। टीम को पूरा विश्वास है कि दर्शक इस गीत की जोश, देशभक्ति और ऊर्जा से जुड़ेंगे, और यह फिल्म के लिए एक बेहतरीन शुरुआत साबित होगा। फिल्म ‘120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों के असाधारण साहस को बयान करती है, जिन्होंने 1962 के वॉर के दौरान रेजांग ला की लड़ाई लड़ी थी। ऐसे बता दें कि इस फिल्म के दिल में एक दमदश पंक्ति गूंजती है: “हम पीछे नहीं हटेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन रजनीश ‘रैज़ी’ घई ने किया है, और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट), और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म 120 बहादुर 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

Spread the love

Entertainment

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही Netflix […]

Spread the love
Read More
Entertainment

दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा अपनी धाक जमा कर काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात अस्पताल में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़

Bigg Boss 20 : एंडेमोल शाइन इंडिया के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में नया रिकॉर्ड कायम किया है। छह  सितंबर को प्रीमियर हुए इस सीजन ने अपने शुरुआती दिनों में ही दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली। शो को जियोहॉटस्टार पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ-साथ कलर्स […]

Spread the love
Read More