नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या

suicide

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। यहां श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अशोक (32 वर्ष), पुत्र प्रकाश चंद, निवासी भद्रकाली, कंडोली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह परिवार ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अशोक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

उसके बाएं हाथ पर कैनुला लगा था। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट, मोबाइल फोन, दो खाली सिरिंज और एक शीशी बरामद हुई। फील्ड यूनिट की मदद से मौके पर जांच की गई। चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा खुद को जहर का इंजेक्शन लगाने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में अशोक ने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने अपने मोबाइल और अन्य अकाउंट्स के पासवर्ड नोट में लिखे हैं ताकि परिजनों को आगे कोई दिक्कत न हो। सुसाइड नोट में अशोक ने अपने परिवार, खासकर पिता से भावुक शब्दों में माफी मांगी है। उसने लिखा “पापा, मैंने आपका दिल दुखाया है… मुझे माफ कर देना। मेरी मोटरसाइकिल का ध्यान रखना, उसे आप चलाना। मेरे अकाउंट से रुपये निकालकर बहन की शादी में लगाना। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच जारी है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More