महोबा: आदतें खराब तो कैसे थमे अपराध अब चौकी प्रभारी सहित चार घुसखोर हुए पुलिसकर्मी निलंबित

Untitled 10 copy 23
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घुसखोरी के मामले दो दिन पहले यूपी के अलग-अलग जिलों में 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित होने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब महोबा जिले में तैनात दागी पुलिसकर्मियों ने खाकी वर्दी पर दाग लगाया तो एक बार फिर पुलिस महकमे की जमकर फजीहत हुई। रिश्वत लेने की खबर मिलते ही एसपी महोबा का तेवर सातवें आसमान पहुंच गया और आनन-फानन में चरखारी क्षेत्र के गोरहारी चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो देख पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने यह कार्रवाई की। वायरल हुई वीडियो में चौकी प्रभारी गोरहारी राकेश दीक्षित व दो सिपाहियों कामिल व कुलदीप के साथ गुढ़ा गांव में कुछ महिलाओं द्वारा धक्का मुक्की करते हुये उनसे पैसे छीनते व खदेड़ते हुये दर्शाया गया है।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

आरोप है कि चौकी प्रभारी और हमराही सिपाही बुधवार की शाम एक सूचना पर जुआ पकड़ने के लिए बगैर वर्दी के सिविल ड्रेस में गुढ़ा गए थे। पुलिस छापे को देख जुआड़ी तो मोके से भाग खड़े हुये थे। पुलिस कर्मियों ने जुआ के फड़ पर छापा मार कर उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद रकम को समेट कर अपनी जेब के हवाले किया था।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के मुताबिक गांव में बगैर वर्दी के कुछ लोगों के एकाएक पहुंचने ओर ग्रामीणों के पैसे छीन कर ले जाने की खबर फ़ैलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट हो गई और उन्होंने सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को न सिर्फ घेर कर उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए अनाप-शनाप कहा बल्कि महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से सारे पैसे छीन लिए ओर उन्हें खदेड़ कर भगा दिया। इस घटना की कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बना ली ओर उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। जिसके बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हुयी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने गोरहारी चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए।

ये भी पढ़े

अब एक्ट्रेस के साथ अश्लील अंदाज में दिखे ये PM साहब! रंगरेलियाँ मनाती फ़ोटो हुई वायरल

Spread the love

Thanos
Entertainment Uttar Pradesh

500 किलो वजन और खतरनाक दिमाग, थानोस की कहानी है दिलचस्प

साइकोलॉजी क्लास से निकला थानोस का आइडिया Thanos: मार्वल यूनिवर्स में कई खतरनाक विलेन आए, लेकिन थानोस जैसा किरदार शायद ही कोई दूसरा रहा हो। ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में एक चुटकी बजाकर ब्रह्मांड की आधी आबादी को खत्म कर देने वाला थानोस आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरविलेन में शामिल है। लेकिन […]

Spread the love
Read More
Tumbbad 2
Entertainment Uttar Pradesh

‘तुम्बाड 2’ की रेकी में मिला पहली फिल्म का अनमोल हिस्सा

आटे की गुड़िया के मोल्ड्स ने चौंकाया Tumbbad 2: साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी लोककथा, डरावने माहौल और शानदार विजुअल्स के दम पर भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। फिल्म को 2024 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। […]

Spread the love
Read More
UP Elections 2027
Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश का दावा- NDA सहयोगियों को 162 सीटें देगा, अपना दल का पलटवार

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज होने लगी है। चुनाव में भले ही अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन, सीट बंटवारे और वोट समीकरण को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव […]

Spread the love
Read More