गोजए द्वारा एक नवंबर को राप्ती तट पर होगा देव दीपावली का आयोजन

  • 5001 दीपों से आलोकित होगा राप्ती तट, गूंजेगा माता की आरती का स्वर

गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी देवउठनी एकादशी एक नवंबर को माता राप्ती के तट पर मां राप्ती की आरती और देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए असोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया कि दीपावली भारत की सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ एक महान पर्व है। यह जोश और उल्लास का पर्व है और इसे भारत में प्राय: सभी धर्म और संप्रदाय मिलकर समृद्ध भारत की वृद्धि के लिए मनाते हैं।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन समाज में अपने योगदान के मद्दे नजर हर वर्ष देव दीपावली का आयोजन करता है, जिसमें मां राप्ती को पूर्ण रूपेण समर्पित समाजसेवी चंद कुमार स्वर्णकार का परिवार का विशेष सहयोग रहता है। इस आयोजन में पत्रकारों के साथ समाज के सभी वर्ग दीपक जलाकर जीवन दायनी मां राप्ती के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। देवताओं की दीपावली पर अपने श्रद्धा के दीप जलाते हैं। इस वर्ष 5001 दीपो के जरिए पांच विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोचार के मध्य माता राप्ती की आरती कर घाट को आलोकित करने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें सभी आमजन आमंत्रित है।

ये भी पढ़े

 ‘मैं SDM हूं यहां का!’ कहकर पेट्रोल पंप कर्मी को मारा थप्पड़

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More