टेक्नोलॉजी में बॉलीवुड का जलवा, दीपिका पादुकोण बनीं ‘मेटा AI’ की भारतीय आवाज

Untitled 4 copy 38

लखनऊ। भारत की पहली ‘मेंटल हेल्थ एंबेसडर’ बनने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दीपिका को मेटा एआई की नई आवाज के रूप में पेश किया गया है। अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी, जिससे उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़े

ससुराल से लड़कर मायके गई पत्नी तो शौहर ले आया सौतन

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं, मैं मेटा एआई की नई आवाज़ हूं। क्या आप तैयार हैं? वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ये वाकई बहुत मजेदार है। अब मैं मेटा एआई का हिस्सा हूं, और आप भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मेरी आवाज़ में इंग्लिश में चैट कर सकते हैं। इसे आज़माएं और बताएं कैसा लगा।

ये भी पढ़े

नहीं रहे ‘अंग्रेजों’ के जमाने के जेलर

दीपिका की इस सफलता पर फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, हर दिन एक नई उपलब्धि। वहीं दूसरे ने कहा, आपकी आवाज़ बेहद सुकून देने वाली है। एक अन्य फैन ने लिखा, वह एक सच्ची ग्लोबल आइकॉन हैं, मेटा ने सही चुनाव किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ नई फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Singham and the Circus
Entertainment

‘सिंघम’ की सफलता का यही राज ‘सर्कस’ के लिए बना कमजोरी, जानिए क्या हुई थी चूक

Singham and the Circus : बॉलीवुड में कई बार फिल्म की सफलता सिर्फ बड़े सितारों और शानदार बजट से तय नहीं होती। कहानी को पर्दे पर किस तरह पेश किया गया है और कलाकार अपने किरदार को कितना महसूस कर पा रहे हैं, इसका भी बड़ा असर पड़ता है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ और […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More