दिवाली पर सनी देओल का बड़ा सरप्राइज,अनाउंस की नई फिल्म ‘गबरू’

Untitled 16 copy 8

लखनऊ। सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पिछली बार वह फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब सनी देओल के पास फिल्मों की लंबी लाइनअप है, एक ओर वह ‘बॉर्डर-दो’ से जोरदार वापसी करने वाले हैं, वहीं दिवाली और अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘गबरू’ की घोषणा कर दी है।

सनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ताकत वो नहीं है, जो आप दिखाते हैं, ताकत वो है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। यहां आप सबके लिए कुछ है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। ‘गबरू’ सिनेमाघरों में 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी। ये साहस, विवेक और करुणा की कहानी है, मेरे दिल से दुनिया के लिए। सनी का यह पोस्ट सामने आते ही उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

वर्तमान में सनी देओल ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। इसके अलावा, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारे शामिल हैं। सनी के साथ अनिल शर्मा भी एक बार फिर जुड़ने वाले हैं, दोनों न सिर्फ ‘गदर 3’, बल्कि एक नई एक्शन फिल्म ‘कोल किंग’ पर भी काम कर रहे हैं। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी सनी की एक आगामी फिल्म रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ अभिनेता अक्षय खन्ना नजर आएंगे। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय का बड़ा दावा, बोले- ‘दृश्यम 2’ से है बेहतर

Drishyam 3: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताई जा रही है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More