धनतेरस से पहले IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप ठप

Untitled 8 copy 20
  • तत्काल बुकिंग से पहले ही हुआ शट डाउन
  • तत्काल बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं हजारों यात्री

नयी दिल्ली। धनतेरस से पहले दीवाली पर घर जाने को तैयार हजारों रेल यात्रियों को उस वक्त झटका लगा जब शुक्रवार को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप सवेरे करीब 9 बजे तत्काल बुकिंग के समय से पहले ही डाउन हो गए। ऐसे में तमाम यात्री रेलवे टिकट बुक नहीं कर पा रहे। इतना ही नहीं IRCTC की अन्य इंटरनेट सेवाओं में भी दिक्कत आ रही है। सवेरे 11 बजे तक करीब एक हजार से ज्यादा लोग इस आशय की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। । सोशल मीडिया पर भी सैकड़ों यात्री अपनी नाराजगी जता रहे हैं। IRCTC पर रोजाना करीब 12.5 लाख टिकटों की सेल होती है।कहा जा रहा है कि तकनीकी कारणों की वजह से IRCTC की वेबसाइट और एप में दिक्कत आई है और इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

बता दें कि IRCTC पर सुबह 10 बजे एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का टाइम होता है। जबकि स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय 11 बजे से होता है। IRCTC के टिकटिंग प्लेटफॉर्म तत्काल बुकिंग खुलने से पहले ही डाउन हो गए। आज धनतेरस के लिए तत्काल कोटे से बुकिंग करने वाले लोगों को को परेशान होना पड़ा। IRCTC पर रोजाना करीब 12.5 लाख टिकटों की सेल होती है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन, रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक मिनी रत्न Iसेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है। IRCTC को 27 सितंबर 1999 को भारतीय रेलवे की एक शाखा के रूप में शामिल किया गया था। इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर केटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इन्फॉर्मेशन एंड कॉमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। IRCTC का कॉर्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली में है।

National Politics

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

पुलिस विभाग में 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM बोले- पहले आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई देता था और नौकरी किसी तीसरे को मिलती थी साढ़े नौ साल में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अकेले पुलिस में 2.30 लाख भर्तियां दीपावली के बाद […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More