रेलकर्मी ने निभाई सेवा भावना, प्रस्तुत की मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

Untitled 8 copy 16

लखनऊ। आगरा से झाँसी के मध्य ड्यूटी पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक  वीरेंद्र कुशवाहा द्वारा रेल सेवा के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। गाड़ी के आगरा स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ समय पश्चात कुशवाहा को सूचना मिली कि एक लगभग तीन वर्षीय बालक कोच में अकेला लगातार रो रहा है, तथा उसके साथ कोई अभिभावक नहीं है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए  कुशवाहा ने तत्काल बालक से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की, जिससे यह ज्ञात हुआ कि बच्चे का परिवार भूलवश आगरा स्टेशन पर ही उतर गया था और बालक गाड़ी में छूट गया था।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

घटना की सूचना मिलते ही कुशवाहा ने तुरंत वाणिज्य नियंत्रक व आगरा को अवगत कराया, बच्चे के परिवार से संपर्क स्थापित किया तथा समन्वय के माध्यम से बालक को ग्वालियर स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) को सुरक्षित सुपुर्द कर, उसे उसके परिवार तक सकुशल पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।  वीरेंद्र कुशवाहा का यह कार्य न केवल कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का भी अनुकरणीय उदाहरण है। रेल प्रशासन उनकी इस सराहनीय सेवा भावना हेतु उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

Spread the love

Bulandshahr
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या Bulandshahr: Murder of girlfriend: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

ब्रह्मभोज में बुलाकर शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या, पुलिस बेखबर सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  सूबे के गोरखपुर जिले में बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक के बाद एक बढ़ती आपराधिक वारदात से नागरिक दहशत में हैं। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी […]

Spread the love
Read More