“गेट वे ऑफ कुमाऊं” हल्द्वानी में नगर बस सेवा शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने दिखायी हरी झंडी

Untitled 22 copy 1
  • कहा, बिगड़ने नहीं दी जाएगी देवभूमि की संस्कृति और पहचान
  • डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर सतर्क रहने को कहा,जारी किए निर्देश

अशोक पांडेय

हल्द्वानी/नैनीताल। “गेट वे ऑफ कुमाऊं” कहा जाने वाले नैनीताल के हल्द्वानी शहर में नगर बस सेवा शुरु कर दी गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर इस नयी बस सेवा को रवाना किया। पहले चरण में यह नगर बसें शहर के प्रमुख मार्गों पर चलेंगी और बाद में इस सेवा का विस्तार किया जाएगा। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस सस्ती और बेहतर परिवहन सेवा से शहर में यातायात का दवाब कम होगा और शहरवासियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान बिगड़ने न देने के निर्देशों के साथ उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकारों को भी कोसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के चलते कई जगहों पर जनसंख्या असंतुलन की स्थिति बनी, लेकिन अब राज्य सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

नगर बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए एक बड़ा कदम है। इससे शहर के लोगों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस पहल से शहर के यातायात पर दबाव कम होगा । इतना ही नहीं इसके संचालन के बाद प्रदूषण में कमी आने के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर उत्तराखंड परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर शुरू किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के डेमोग्राफिक परिदृश्य (जनसंख्या संरचना) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि राज्य की सांस्कृतिक, पहचान और जनसंख्या संतुलन से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की सामाजिक-सांस्कृतिक बनावट को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने देहरादून के पछवादून क्षेत्र समेत राज्य के कई हिस्सों में हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव पर चिंता जताते हुए कहा कि अब सरकार ऐसे किसी भी बदलाव को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में डेमोग्राफिक पैटर्न पर सतर्क निगरानी रखें। सीएम धामी ने निर्देश दिए कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और परिवार रजिस्टर जैसे दस्तावेजों के आधार पर अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जाए और जो लोग गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े

प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गए परिजन, जानें कहां का है मामला

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान पहले की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के चलते कई जगहों पर जनसंख्या असंतुलन की स्थिति पैदा हुयी पर अब राज्य सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनसंख्या संरचना और सांस्कृतिक मूल्यों से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर सतर्क रहें और अपात्र रूप से सरकारी सुविधाएं लेने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More