प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

  • शादी के लिए राजी नहीं थे घर वाले
  • गोसाईगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के किसान पथ रिंग रोड के पास कार में प्रेमी युगल बैठकर कुछ देर तक बात की। साथ जीने-मरने की कसम खाई। न जाने मन में क्या आया और कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों रविवार की देर रात कार में बेसुध हालत में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि जबतक घरवाले पहुंचे कि तब तक दोनों की हालत बेहद नाज़ुक हो चुकी थी। दोनों को इलाज के लिए ले ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, जानकीपुरम के अजनहर गांव निवासी 21 वर्षीय सुभाष रावत अपनी प्रेमिका, आलमबाग के गढ़ कनौरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ रविवार रात कार से सुल्तानपुर हाईवे स्थित किसान पथ पर स्थित रिंग रोड पर पहुंचे और दोनों ने कार में जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि कि सुभाष ने पदार्थ खाने के बाद खुद ही परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

परिजनों के मुताबिक सुभाष पेशे से ओला कार चालक था, जबकि किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने रविवार रात बहाने से घर से निकलकर यह कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी किए जाने का लग रहा है।

ये भी पढ़े

प्रेम प्रसंग को लेकर सुर्खियों में रहे DIG जेल!

Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More