चिनहट: एक प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर तीन भाईयों को गोली मारने वाले दो हमलावर गिरफ्तार

Untitled 10 copy 6
  • पांच नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर
  • मल्हौर क्षेत्र के एमिटी यूनिवर्सिटी के पास मारपीट व फायरिंग का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट के मल्हौर क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास बुधवार देर रात निजामपुर मल्हौर निवासी शाद, सलमान व फैज पुत्र जिया उल हक के ऊपर गोलियों की बौछार करने वाले दो हमलावरों विभूतिखंड क्षेत्र स्थित विक्रांत खंड व हाल पता घुरू का पुरवा बीबीडी जुग्गौर निवासी अभय सिंह यादव व जनपद मऊ जिले के निजामुद्दीन पुरा भीटी व हाल पता ग्रीन वुड अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार निवासी अमित राय को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, दो खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद हुई है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

सनद रहे कि बुधवार देर रात चिनहट के मल्हौर क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास एक प्लाट पर दावत चल रही थी। जानकार बताते हैं कि यह पार्टी कि एक प्लाट हथियाने की खुशी में चल रही थी विरोधी पक्ष को लगा कि दावत कर उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। इसी दौरान सरताज हुसैन अपने साथियों अभय सिंह यादव, अमित राय, जमीर, इंतजार, शानू, इम्तियाज हुसैन निवासी मल्हौर अन्य लोगों के साथ मिलकर निजामपुर मल्हौर निवासी शाद, सलमान व फैज के पास जा धमके और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी खूनी रूप अख्तियार कर लिया।

ये भी पढ़े

…अब पति भी प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते हुए धराया, पत्नी ने उठाया यह कदम

सरताज व उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से तीनों भाईयों से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में जिया उल हक के तीनों बेटे बुरी तरह से घायल हो गए। दो पक्षों के बीच गोली चलने की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं विरोधी पक्ष सरताज हुसैन भी घायल हुआ है उसका भी इलाज डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद सैफ निवासी निजामपुर मल्हौर की तहरीर पर सरताज हुसैन, जमीर, इंतजार, शानू, इम्तियाज हुसैन, अमित राय, सुएब व अभय सिंह यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक गुरुवार को घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों अभय सिंह यादव व अमित राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़े

ACS के करीबी होने के कारण संघ अधिकारियों ने मामले पर साधी चुप्पी

Spread the love

Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More