शताब्दी वर्ष के उदघाटन अवसर पर लखनऊ में 72 स्थानों पर स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Untitled 2 copy 5
  • कई स्थानों पर घोष दल के साथ निकला संचलन,पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत  
  • संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो की पंक्तियों के साथ बढ़े स्वयंसेवकों के कदम

लखनऊ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष के प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी के दिन लखनऊ विभाग में 72 स्थानों पर संघ के गणेवशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन में शामिल बाल,वृद्ध,तरूण स्वयंसेवकों में काफी उत्साह देखने को मिला। संचलन गीत ‘संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वह काम सब किये चलो’ की पंक्तियां दोहराते हुए स्वयंसेवकों ने संचलन पूर्ण किया। कई बस्तियों में घोष दल के साथ स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। स्थानीय नागरिकों ने संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम कुमार और कुण्डरी बस्ती में इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष और  विवेकानन्द नगर में विद्या भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र,विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचन्द्र और सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत शामिल हुए। क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख मनोज केशव नगर, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष हनुमान नगर, क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय लक्ष्मण नगर,विभाग प्रचारक अनिल वीर हकीकतनगर के विजयादशमी कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थि रहे। दीनदयाल नगर की दयानन्द बस्ती में पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

ये भी पढ़े

आज के दिन इन राशियों के लोगों का बदलेगा भाग्य

धर्मपाल सिंह और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया संचलन

आनंद नगर की पटेल बस्ती के पथ संचलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रान्त के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रशान्त भाटिया पथ संचलन में शामिल हुए। लक्ष्मण नगर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री घनश्याम शाही और विश्वेश्वर बस्ती में पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन किया। इन कार्यक्रमों में संघ के पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों से वर्ष भर पंच परिवर्तन पर काम करने और समाज और सज्जन शक्तियों को जोड़ने का आहवान किया। वक्ताओं ने  शाखा को समाज निर्माण का केंद्र बनाने बस्तियों, परिवारों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर समरसता का संदेश फैलाने का आहवान किया। हनुमान नगर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा भारत को परमवैभव पर ले जाने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा।

ये भी पढ़े

शनि प्रदोष व्रत आज है, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व महत्व

क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए विजयादशमी का दिन प्रेरणा और संकल्प का दिवस है। यह हमें अपने जीवन में अनुशासन, संगठन, सेवा और देशभक्ति को उतारने का संदेश देता है। आज हम सब विजयादशमी के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं। यह दिन भारतीय संस्कृति में धर्म की अधर्म पर विजय, मर्यादा की असीम शक्ति और सत्य की स्थायी विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य की शक्ति कभी क्षीण नहीं होती, अंततः वही विजयी होता है। विजयादशमी हमें प्रेरणा देती है कि हम अपने जीवन में असत्य, अन्याय, लोभ, मोह और अहंकार पर विजय प्राप्त करें। अन्य वक्ताओं ने समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वयंसेवकों से सेवा, संगठन और संस्कार के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान देने की अपील की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अमितेष ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ ने वर्ष भर अनेक कार्यक्रमों की योजना बनाई है। लखनऊ विभाग में दो अक्टूबर से लेकर 12  अक्टूबर के बीच 411 स्थानों पर पथ संचलन निकालने की योजना बनी है। विजयादशमी के अवसर पर संघ की ओर से 72 बस्तियों में पथ संचलन के कार्यक्रम संपन्न हुए। शेष बस्तियों में पथ संचलन पाँच और 12 अक्टूबर को संपन्न होंगे।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More