मशहूर अभिनेत्री अविका गौर ने शेयर की शादी की तस्वीरें

Untitled 4 copy 2

लखनऊ। टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर लिया है। 30 सितंबर को उन्होंने अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। शादी के अगले ही दिन अविका ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। लाल जोड़े में अविका बेहद दिलकश नजर आ रही थीं, वहीं मिलिंद पीच कलर की शेरवानी में खूब जंच रहे थे।

फिलहाल यह कपल रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आ रहा है और दिलचस्प बात यह है कि दोनों की शादी भी इसी शो में रचाई गई। अविका ने कहा था कि जिस कलर्स टीवी पर वह बालिका वधू बनी थीं, असल जिंदगी में वहीं दुल्हन बनना उनके लिए खास अनुभव है। नेशनल टीवी पर हुई इस शादी की सारी रस्मों में दोनों के परिवार और शो के कलाकार शामिल हुए।

अविका और मिलिंद की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पहली मुलाकात 2020 में हैदराबाद में एक दोस्त के जरिए हुई थी। अविका ने बताया था कि पहली नजर में ही उन्हें मिलिंद से प्यार हो गया था। इसके बाद दोस्ती गहरी हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब पांच साल तक डेट करने के बाद इस साल जून 2025 में दोनों ने सगाई की थी।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

New Delhi
homeslider National

कल से बदलेंगे पैसे से जुड़े नियम, हो जाइए तैयार

New Delhi: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों के पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एक अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट, LPG सब्सिडी, छोटी बचत योजनाओं और प्रॉपर्टी से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव या नई व्यवस्था लागू होने की बात सामने आई है। इसके अलावा भारतीय […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More