प्रो. डॉ. मनोज की पुस्तक हीमोफीलिया गाइडलाइन्स एंड मैनेजमेंट का विमोचन

Untitled 4 copy

वाराणसी । मलदहिया स्थित एक होटल में प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक हीमोफीलिया गाइडलाइन्स एंड मैनेजमेंट का विमोचन राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें बार-बार अत्यधिक रक्तस्राव से जोड़ों व मांसपेशियों में सूजन और हेमेटोमा बन जाता है, जिससे बच्चों को असहनीय दर्द झेलना पड़ता है। लेखक प्रो. डॉ. मनोज ने बताया कि इस पुस्तक का उद्देश्य समाज को दर्द रहित जोड़ और दिव्यांगता मुक्त जीवन की दिशा में जागरूक करना है, जो सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो सकता है। पुस्तक के संपादन में डॉ. प्रो वीपी सिंह और प्रो. एलपी मीना का विशेष सहयोग रहा। चिकित्सा विज्ञान संस्थान मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एल.पी. मीना ने हीमोफीलिया मैनेजमेंट से संबंधित नवीन जानकारी और अपने शोध प्रस्तुत किए। संस्था के सचिव डॉ. ओपी पाण्डेय ने बताया कि उनकी संस्था 1995 से अब तक हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों को निरंतर सहायता, फैक्टर उपलब्ध कराने और फिजियोथैरेपी सुविधा देने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सीईओ संदीप पाण्डेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.ओपी  पाण्डेय ने किया। डॉ. मनोज की इस उपलब्धि पर गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, प्रो. एके सिंह, डॉ. धनंजय वर्मा, डॉ. एमके यादव, डॉ. पूनम, आईएमए बनारस शाखा के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सी.पी. सिंह, बीएचयू के प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह, डॉ. जीएन. श्रीवास्तव, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. नीति सिंह, प्रो. निलेश, डॉ. दीपा रानी, डॉ. अंजू भारती, डॉ. अभिषेक मौर्या, डॉ. विनीत, डॉ. पंकज कुमार सिंह, विवेक सूद, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अतुल सिंह सहित अनेक चिकित्सकों ने बधाई दी।

Yogi 1
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिना बैंक से कर्ज लिए 4,2000 करोड़ की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी: योगी

योगी आदित्यनाथ ने सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग में नवचयनित कर्मियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र वित्तीय अनियमितता और कुप्रबंधन का उदाहरण है लखनऊ का अधूरा JPNIC  प्रोजेक्ट लखनऊ। “उत्तर प्रदेश आज बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी अपने वित्तीय संसाधनों से पूरा करने की क्षमता रखता है। देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में […]

Read More
yogi adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh West Bengal

बंगाल परिणाम के अगले दिन UP में भी बढ़ सकता है मंत्रियों का पद और कद

दो ब्राह्मण चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह सपा से आए नेताओं को मिल सकती है जगह, खिल सकते हैं उनके चेहरे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, योगी […]

Read More
Media Interaction
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

RSS मीडिया संवाद में UGC मुद्दे पर हंगामा, कार्यक्रम बीच में ही समाप्त

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब यूजीसी (UGC) से जुड़े मुद्दे पर तीखे सवालों ने माहौल गर्मा दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त करना पड़ा। कार्यक्रम में […]

Read More