“रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा 31 अक्टूबर : संजय सिंह

Untitled 7 copy 33
  • प्रयागराज से शुरू होकर 15 नवंबर को अयोध्या में होगी समाप्त

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा” जो पहले अयोध्या से प्रयागराज तक यानि सरयू से संगम तक होनी थी, उसमें मामूली संशोधन किया गया है। अब यह पदयात्रा सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर 31 अक्टूबर को शिक्षा और धर्म की नगरी प्रयागराज के संगम तट से शुरू होकर 15 नवंबर को अयोध्या के सरयू तट पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह मामूली संशोधन 30 सितम्बर को अयोध्या में नहावन कार्यक्रम में भारी भीड़ की मौजूदगी को देखते हुए किया गया है।

ये भी पढ़े

प्रदेश के चार IAS, चार IPS और दो PCS हुए सेवानिवृत

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि करोड़ों बेरोज़गार युवाओं और वंचित समाज की आवाज़ है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 7500040004 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर हर नौजवान, किसान, मजदूर, बुनकर और व्यापारी इस आंदोलन का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का नेतृत्व सात सदस्यीय समिति करेगी, जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह करेंगे, समिति में निवर्तमान महामंत्री दिनेश पटेल, प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ, प्रांतीय अध्यक्ष विनय पटेल, और प्रांतीय अध्यक्ष पवन तिवारी, तिरंगा शाखा के अध्यक्ष जनक प्रसाद और प्रदेश सचिव श्रद्धा चौरसिया हैं। यात्रा के दौरान बेरोज़गारी, सामाजिक न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के लाखों नौजवान सरकारी नौकरियों की आस में ठगे जा रहे हैं। पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने उनकी ज़िंदगी को तबाह कर दिया है। भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देने के बजाय सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर, बुलडोज़र चलाकर और झूठे वादों से गुमराह कर रही है।

ये भी पढ़े

फर्जी वारंट मामले में भी नहीं टूटी कारागार मंत्री की नींद! जेल में 50 हजार देकर तैयार हो रहा हवालाती वारंट

Spread the love

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More