स्टेशन से ट्रेन तक चमके शौचालय, स्वच्छोत्सव में झांसी मंडल की विशेष पहल

Untitled 2 copy 58
  • स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “स्वच्छ शौचालय” अभियान आयोजित

झांसी। स्वच्छता ही सेवा–2025 “स्वच्छोत्सव” अभियान के अंतर्गत झांसी रेल मंडल पर आज स्वच्छ शौचालय अभियान बड़े पैमाने पर संचालित किया गया। मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, खजुराहो, छतरपुर, दतिया समेत सभी स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करना है। अभियान के तहत स्टेशन परिसर स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की गहन सफाई की गई।

ये भी पढ़े

लव जिहाद का नया दांव, अब शादी-शुदा महिलाओं को फांस रहे मुसलमान, यह खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

शौचालयों की दीवारों, फर्श, दरवाजों और वॉश बेसिन की विशेष मशीनों व आधुनिक सफाई उपकरणों से सफाई की गई। साथ ही पे-एंड-यूज़ टॉयलेट्स की भी धुलाई और सैनिटाइजेशन कर उन्हें उपयोग हेतु और अधिक स्वच्छ बनाया गया। इसके अतिरिक्त शौचालयों में सुगंधित डियोडोरेंट्स और डिसइंफेक्टेंट्स का प्रयोग किया गया, ताकि यात्रियों को स्वच्छता और ताजगी का अनुभव हो सके।

मंडल प्रशासन ने इस दौरान ट्रेनों के शौचालयों की स्थिति सुधारने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया। कोचिंग डिपो और यार्ड में खड़ी ट्रेनों में टॉयलेट्स की सफाई के लिए विशेष टीमों को लगाया गया। इन टीमों ने सीट, वॉश बेसिन, टॉयलेट फ्लोर और टैंक की गहन सफाई की। यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हों। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों को शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्हें समझाया गया कि साफ-सुथरे शौचालय न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य और स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

स्वच्छ शौचालय अभियान में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को भी जागरूक किया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे शौचालयों का जिम्मेदारी से उपयोग करें और उन्हें गंदा न करें। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि स्वच्छ शौचालय किसी भी स्टेशन और ट्रेन की छवि का दर्पण होते हैं। यात्री सबसे पहले शौचालय की स्थिति देखकर स्वच्छता का आकलन करते हैं। हमारा प्रयास है कि झांसी मंडल पर आने वाले हर यात्री को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले। इस दिशा में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े

 ‘लव-जिहाद’ का बदला ट्रैंड…अब मुस्लिम को ‘MARRID’ पसंद हैं!

prateek yadav death
Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतीक यादव की मौत, NHRC से जांच की मांग

Pratik Yadav’s Death : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार संस्था DK Foundation ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए NHRC में शिकायत दर्ज कराई है। संस्था ने दावा किया है कि यह मामला सामान्य मौत नहीं […]

Read More
Prateek Yadav Funeral Updates
Uttar Pradesh

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, लखनऊ के बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Funeral Updates : लखनऊ में गुरुवार को भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर संपन्न हुआ। इस दौरान परिवार, रिश्तेदारों, राजनीतिक हस्तियों और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद भावुक दिखाई दिया और […]

Read More
UP weather
Uttar Pradesh

ऐसी आंधी आई, जैसे आफत लाई, टीन शेड के साथ युवक भी उड़ाई

मौत की आंधी : बरेली में टीनशेड के साथ युवक उड़ा, मीरजापुर में 17 मरे UP weather news :  उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है। तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पेड़ गिरने, मकान […]

Read More