World Para Athletics Championships 2025 : भारत का स्वर्ण पदक से शानदार आगाज

Untitled 2 copy 56

नई दिल्ली। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही इंडियनऑयल विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन भारत ने पदक तालिका में दमदार शुरुआत की। बिहार के पैरा एथलीट सैलेश कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T63 स्पर्धा में 1.91 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा कि घर की भीड़ के सामने स्वर्ण जीतना मेरे लिए गर्व का क्षण है। प्रदर्शन से खुश हूँ और आने वाले टूर्नामेंट में और बेहतर करने का प्रयास करूंगा। सैलेश ‘खेलो इंडिया’ और ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS)’ के कोर ग्रुप के खिलाड़ी हैं। वे पहले SAI NCOE गांधीनगर और बेंगलुरु में प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। इसी स्पर्धा में भारत के वरुण सिंह भाटी ने 1.85 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता, जबकि राहुल मामूली अंतर से चौथे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़े

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ

महिलाओं की 400 मीटर T20 में दीप्थी की चमक

भारत की दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मीटर T20 में 55.16 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक हासिल किया। सुबह क्वालीफाइंग दौर में ही उन्होंने सीज़न बेस्ट 58.35 सेकेंड बनाया था और फाइनल में उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया। दीप्ति पिछले वर्ष पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वे भी ‘खेलो इंडिया’ और ‘TOPS’ कोर ग्रुप का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़े

यूपी के मुजफ्फरनगर में चार बच्चों की माँ प्रेमी के साथ फरार

100 मीटर T37 स्पर्धा में दो भारतीय फाइनल

गुजरात के राकेशभाई भट्ट (11.62 सेकेंड, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) और उत्तर प्रदेश के श्रेयांश त्रिवेदी (11.94 सेकेंड, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) ने पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। वहीं ब्राज़ील के गॉमेस डी मेंडोंसा रिकाड्रियो ने 11.25 सेकेंड के समय के साथ नया चैम्पियनशिप रिकॉर्ड बनाया। इस स्पर्धा का फाइनल 28 सितम्बर को होगा। अन्य परिणाम में पुरुषों की शॉट पुट F37 फाइनल में भारत के मनु 13.43 मीटर की थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे। जबकि महिलाओं की डिस्कस थ्रो F53 में कंचन लखानी ने 9.68 मीटर का थ्रो कर पांचवां स्थान प्राप्त किया, जो उनका सीज़न बेस्ट प्रदर्शन रहा। (हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

आज और कल का दिन खास,आज का राशिफल

Spread the love

Sports

रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी, जिम्बाब्वे सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका

Rinku Singh Comeback : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह बाद में टीम से बाहर हो गए थे। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें दोबारा मौका मिला […]

Spread the love
Read More
Sports

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

India vs Bangladesh Series 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रस्तावित वनडे और T 20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि सितंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज […]

Spread the love
Read More
Sports

\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड

IND vs ZIM : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में भारत पहली […]

Spread the love
Read More