निजीकरण की प्रक्रिया तेज होते की संघर्ष समिति ने जारी किया एलर्ट, बड़ी चेतावनी जारी

Power crisis Naya Look
  • निजीकरण का टेण्डर होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और सामूहिक जेल भरो आंदोलन
  • निजीकरण के RFP पर कोई निर्णय लेने के पहले विद्युत नियामक आयोग से संघर्ष   समिति ने किया वार्ता की अपील

लखनऊ।  विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन से  मांग की है कि पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा तैयार किये गए निजीकरण के RFP  डाक्यूमेंट को विद्युत नियामक आयोग कोई मंजूरी न दे और इस मामले में संघर्ष समिति को अपना पक्ष रखने हेतु विद्युत नियामक आयोग वार्ता हेतु समय दें। संघर्ष समिति ने निजीकरण की गतिविधियां तेज होते देख बिजली कर्मचारियों को सचेत करते हुए एलर्ट जारी किया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का टेण्डर होने के बाद अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और सामूहिक जेल भरो आंदोलन की पूरी तैयारी रखी जाय।

ये भी पढ़े

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उ.प्र. के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि निजीकरण होने के बाद बिजली कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा अतः निजीकरण के RFP डाक्यूमेंट पर कोई भी अभिमत देने के पहले विद्युत नियामक आयोग को संघर्ष समिति से वार्ता करनी चाहिए। संघर्ष समिति ने इस बावत नियामक आयोग के चेयरमैन को पत्र भेजकर वार्ता का समय मांगा है। संघर्ष समिति का कहना है कि निजीकरण के बाद लगभग 50 हजार संविदा कर्मियों की छटनी हो जायेगी और लगभग 16 हजार 500 नियमित कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ जायेगी। कॉमन केडर के अभियंताओं और जूनियर इंजीनियरों पर नौकरी जाने और पदावनति का खतरा उत्पन्न होगा। ऐसी स्थिति में निजीकरण से सबसे अधिक दुष्प्रभाव बिजली कर्मियों पर पड़ने जा रहा है।

अतः बिना बिजली कर्मियों का पक्ष सुने नियामक आयोग को कोई निर्णय नहीं करना चाहिए अपितु सीधे सीघे पॉवर कार्पोरेशन द्वारा भेजे गये आर.एफ.पी. डाक्यूमेंट को निरस्त कर देना चाहिए।  संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियो ने  पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा जोर जबरदस्ती से निजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाये जाने के घटनाक्रमों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। संघर्ष समिति ने प्रदेश के सभी बिजली कर्मियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं को एलर्ट जारी करते हुए आह्वान किया है कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का टेण्डर किया जाता है तो बिजली कर्मी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और सामूहिक जेल भरो आंदोलन के लिये तैयार रहें।

ये भी पढ़े

‘गैया जितना चलेगी, उतना चरेगी’ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस कारण मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

संघर्ष समिति ने कहा कि  आ.एफ.पी. डाक्यूमेंट कुछ निजी घरानों की मदद करने के लिए बनाया गया है । अब यह स्पष्ट हो गया है कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोशिएशन की पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया में खुलेआम दखलंदाजी है। निजीकरण में ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोशिएशन सरकार और निजी घरानों के बीच बिचौलिया की भूमिका का निर्वाह कर रही है। संघर्ष समिति के आह्वान पर आज लगातार 303 वें दिन भी बिजली कर्मियों ने सभी जनपदों और परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

योगी सरकार के दीपोत्सव में 220 टन रेत से रचा गया ‘राम दरबार’, बना विश्व रिकार्ड

सरयू की रेत से तैयार हुआ 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार व राम मंदिर की विशाल कलाकृति सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति Ayodhya: योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव 2026 में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक उपलब्धि […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

26 जनवरी तक हर पांचवें दिन युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: CM योगी

1,146 युवाओं को नौकरी, किसानों को ₹215 करोड़ CM योगी बोले- पहले नौकरी में चलता था सैफई सिंडिकेट CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना CM योगी का अखिलेश पर तंज, शिवपाल को ट्यूटर रखने की दी सलाह Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ […]

Read More
Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More