बरेली: पुलिस ने भांजी लाठियां तो नाराज़ भीड़ पहुंची सुब्हानी मियां के पास

  • उन्होंने समझाया और शहर में अमन कायम रखने के लिए की अपील

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बरेली जिले में इस्लामिया के पास सैकड़ों की तादाद में पहुंची भीड़ और उसके बाद हुए लाठी चार्ज से लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत पहुंचे। यहां दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने लोगों से शांति की अपील की। आई लव मोहम्मद पर छिड़े विवाद के बाद आला हजरत खानदान से संबंध रखने वाले मौलाना तौकीर रजा ने जुमा की नमाज के बाद अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने का ऐलान किया था। उनके इस आह्वान के बाद सैकड़ों की तादाद में भीड़ ने शुक्रवार को इस्लामिया का रुख किया। जगह-जगह बैरिकेडिंग के बावजूद सैकड़ों लोग नारेबाजी करते हुए इस्लामिया और नौमेहला के आसपास पहुंच गए। लिहाजा भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी। जिसमें काफी लोग घायल हो गए। पुलिस के लाठी चार्ज से लोगों में आक्रोश था। सभी दरगाह आला हजरत पहुंचे। यहां दरगाह से जुड़े संगठन टीटीएस के लोगों ने मोर्चा संभाला। परवेज नूरी आदि लोगों ने लोगों को समझने का प्रयास किया।

इसके बाद दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां घर से बाहर निकलकर आए और लोगों को मुखातिब किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि ये पाना शहर है। यहां शांति कायम रखनी है। लोगों से उन्होंने नारेबाजी नहीं करने की अपील की। उन्होंने भीड़ को समझाया कि अधिकारियों से बात हुई है। जिन मुस्लिम नौजवानों को चोटें आई हैं उनकी प्राथमिक उपचार कराया जाएगा। इसके अलावा जिन थानों में भी युवाओं को हिरासत में लिया गया है उनको छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति के साथ घर जाने की अपील की।

ये भी पढ़े

कई दिनों तक ठाकुरगंज पुलिस रही बेखबर

मौलाना समेत IMC के कई नेता नजरबंद

पुलिस ने दोपहर से IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को नजर बंद कर रखा था। IMC के डॉक्टर नफीस ने बताया कि उनको बिहारीपुर में और मौलाना तौकीर को फाइक इंक्लेव में नजरबंद किया है। पुलिस के इस रवैए पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

लाठी चार्ज के बाद बाजार हुआ बंद

पुलिस ने जब लाठियां भांजी तो भगदड़ का माहौल हो गया। इस्लामिया, कुतुबखाना, सब्जी मंडी, पंजाबी मार्केट में व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सारे शहर के अंदर तनाव का माहौल कायम रहा। पुलिस का पहरा पूरे शहर में कायम था।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
Crime News

पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 […]

Read More