नेपाली प्रशासन ने भारत से नेपाल आने वाले यात्रियों के लिए की एडवाइजरी

Untitled 10 copy 10
  • यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें
  • कड़ी मशक्कत के बाद नागढुंगा-मुग्लिंग सड़क दोनों ओर से यातायात के लिए खुली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। नेपाली प्रशासन द्वारा भारतीय पर्यटकों विशेषकर यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। धादिङ जिले के बेनीघाट रोराङ गांव पालिका वार्ड नंबर 10 स्थित जवाङखोला (बांदरे मोड़) में मंगलवार सुबह करीब 5:40 बजे सूखा भूस्खलन होने के कारण नागढुंगा-मुग्लिंग सड़क अवरुद्ध हो गई थी।

ये भी पढ़े

आजम नहीं छोड़ेगें समाजवादी पार्टी : शिवपाल

इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे काठमांडू आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए सड़क विभाग ने वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी थी।

लगभग 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, संबंधित अधिकारियों ने मलबा हटाकर सड़क को फिर से दोनों ओर से यातायात के लिए खोल दिया है। इलाका पुलिस कार्यालय मुग्लिंग के पुलिस निरीक्षक प्रतीक सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अब सड़क पूर्ण रूप से संचालित है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की तत्परता से यह कार्य संभव हो सका। हालांकि, भविष्य में ऐसे घटनाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया जा रहा है। भारतीय पर्यटकों विशेषकर यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

ये भी पढ़े

जेल से बाहर आये आजम की चुप्पी ने बढ़ाया सियासी पारा

Spread the love

Chennai Airport Project
homeslider International

चेन्नई को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट! परंदूर के बाद नई जगह की तलाश शुरू

Chennai Airport Project: तमिलनाडु में चेन्नई के आसपास एक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को रद्द करने के बाद अब किसी दूसरी जगह पर नया एयरपोर्ट विकसित करने की योजना बनाई है। सरकार का कहना है […]

Spread the love
Read More
International

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा दांव जहाजों से लेगा टोल डॉलर को भी चुनौती

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का टोल प्लाजा प्लान जहाजों से वसूलेगा शुल्क किसी भी करेंसी में लेगा भुगतान Iran :  ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक ऐसा प्रस्ताव सामने रखा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर असर पड़ सकता है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति […]

Spread the love
Read More
India-China Relations
International

भारत-चीन रिश्तों में नई गर्माहट? सात साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग

India-China Relations: भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक अहम कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सितंबर में भारत आने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, वह नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। […]

Spread the love
Read More