आज रिहा हो सकते हैं खां : समर्थकों में खुशी की लहर 23 माह से जेल में बंद हैं SP नेता

Supreme Court Azam Khan Naya Look

लखनऊ। करीब दो वर्ष से जेल में बंद SP नेता आजम खां की रिहाई का परवाना सोमवार को जिला कारागार पहुंच गया। मंगलवार सुबह उनको रिहा किया जा सकता है। सीतापुर की जेल में आजम खां 23 माह से बंद हैं। इस दौरान वह कभी भी रामपुर की कोर्ट में नहीं पहुंचे। इस दौरान वह कभी भी रामपुर कोर्ट में नहीं पहुंचे। उन पर 104 मामले दर्ज थे, जिनमें 12 में फैसला सुनाया जा चुका है। इनमें पांच में सजा और सात में बरी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में 59 मामले सेशन कोर्ट, जबकि 19 मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं।

भाजपा सरकार में SP नेता आजम खां पर 104 मामले दर्ज हुए थे। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सजा मिलने के बाद SP नेता आजम खां 18 अक्तूबर 2023 को जेल गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम भी गए थे। आठ माह बाद पत्नी तजीन फात्मा और 17 माह बाद बेटा अब्दुल्ला आजम जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए थे। पिछले दिनों SP नेता आजम खां को 23 माह बाद हाईकोर्ट से राहत मिली है।

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर पुलिस ने रिकॉर्ड रूम से जुड़े शत्रु संपत्ति के मामले में पुलिस ने तीन धाराओं को बढ़ा दिया, जिसका कोर्ट ने संज्ञान ले लिया था और 20 अक्तूबर को मामले में सुनवाई की थी। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि जो धाराएं बढ़ाई गईं हैं, उनके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं। इसलिए इन धाराओं में वारंट न बनाए जाएं। इसके बाद रामपुर की MP-MLA कोर्ट में SP नेता आजम खां को एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया है। SP नेता के मामलों की पैरवी करने वाले वकील फरहान खां का कहना है कि SP नेता की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। अब SP नेता मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं। उनकी रिहाई से पहले 72 मामलों में रिहाई के परवाने जारी कर दिए गए हैं। उनको लेने के लिए अब्दुल्ला आजम समेत SP के कई नेता सीतापुर के लिए रवाना हो चुके हैं। शत्रु संपत्ति के मामले में SP नेता आजम खां कोर्ट में एक अक्तूबर को पेश होंगे। यहां बताते चलें कि इस मामले में कोर्ट ने उनको तलब किया है।

पैन कार्ड व पासपोर्ट मामले की 29 और डूंरगरपुर में 26 को सुनवाई

SP नेता आजम खां के पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 29 सितंबर को होगी। वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर बस्ती को कब्जाने के मामले में भी सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी। SP नेता आजम खां की रिहाई की खबर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रामपुर पहुंचने के दौरान पुलिस के भी कड़े बन्दोबस्त रहेंगे। LIU देर रात तक आजम खां के घर और उनके करीबियों में नजर बनाए रहीं। SP विद्यासागर ने बताया कि पुलिस को चौकस रहने को कहा गया है।

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More