नवरात्रि से देश में GST सुधार का नया दौर शुरू होगा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज से पहले नवरात्रि की शुरूआत के बाद देश में GST सुधार का नया दौर शुरू हो जायेगा और इससे करोड़ों लोगों की बचत बढेगी जिससे वे अपनी पसंद की वस्तुयें खरीद सकेंगे। मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि कल से आम लोगों को फायदा होगा और GST दरों में कमी से कारोबार करने में आसानी होगी और विकास की इस दौड में देश का हर राज्य भागीदार बनेगा। उन्होंने कहा कि GST दरों में सुधार का फायदा गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नया कदम है।

उन्होंने कहा कि GST सुधार अगली पीढ़ी के सुधार हैं जिन्हें देश की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। ये सुधार देश के विकास की कहानी को गति देंगे, व्यापार को आसान बनाएंगे। हम नागरिक देवो भवः के मंत्र से आगे बढ़ रहे हैं उसकी साफ़ झलक इन GST सुधारों में दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने की तरफ है। उन्होंने कहा कि देश को मध्यम , लघु और लघु क्षेत्र (SMES) से बहुत ज्यादा उम्मीद है। भारत में निर्मित सामानों से अपने गौरव को वापस पाना है। मोदी ने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुएं खरीदने पर जोर देना चाहिए और जिन चीजों को बनाने में हमारे देश का पसीना लगा हो ,हमें उन्हीं को खरीदना चाहिये। उन्होंने कहा कि अब 99 प्रतिशत वस्तुयें पांच प्रतिशत GST कर के दायरे में आयेंगी जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। (वार्ता)

Business

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹ पांच और डीजल ₹तीन महंगा कर आम जनता को झटका दिया

भारत में ईंधन की कीमतों को लेकर आम जनता की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत ₹5 और डीजल की कीमत ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दी है। यह वृद्धि ऐसे समय में […]

Read More
Business

तेल बाजार में उथल-पुथल: ब्रेंट क्रूड $103 ईरान पार, के फैसले से बढ़ी वैश्विक चिंता

वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड $103 प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे निवेशकों और अर्थशास्त्रियों के बीच चिंता बढ़ गई है। इस तेजी की मुख्य […]

Read More
Business

अब छोटे शहरों से भी उड़ान संभव! नरेंद्र मोदी सरकार लाएगी 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड

देश में हवाई यात्रा को आम जनता के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी  सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी गई, जिसके तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य छोटे और दूरदराज के […]

Read More