कानपुर: एक बार फिर रिश्ते का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Untitled 14 copy 9
  • शराब पीने से मना किया तो कर दी हत्या, घरवालों में मचा कोहराम
  • चकेरी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले शराब पीने के लिए बड़े भाई ने तमाचा जड़ा तो गुस्साए 16 वर्षीय किशोर ने गड़ासा से गर्दन ही काट दी। जमीन पर गिरे भाई का शरीर कुछ ही देर में शांत हो गया। कुछ क्षण किशोर सन्न खड़ा रहा फिर मौके से भाग निकला। लड़ाई-झगड़े की आवाज और चींख सुनकर पहुंचे ग्रामीण भी नजारा देखकर दंग रह गए। खेतों पर काम कर रहे परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची नर्वल पुलिस ने जांच की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस नाबालिग की तलााश में दबिश दे रही है। नर्वल के बेहटा गांव निवासी नेकपाल शहर स्थित एक फर्म में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी रमाकांती, तीन बेटे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बेटा 30 वर्षीय सर्वेश शराब व अन्य नशों का लती था। शनिवार सुबह वह काम पर गए थे, जबकि पत्नी रमाकांती और दूसरे नंबर का बेटा रवि खेत पर काम कर रहे थे। सबसे छोटा बेटा पीयूष घर पर ही था।

इसी बीच सर्वेश नशे की हालत में लड़खड़ाता घर पहुंचा तो पीयूष ने उसकी नशेबाजी का विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो सर्वेश ने कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे पीयूष ने आपा खो दिया और समीप ही पड़ा गड़ासा उठाकर सर्वेश की गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन कटने से वह जमीन पर गिर पड़ा और क्षण भर में उसकी सांसे थम गई। भाई की हत्या करने के बाद पिता को सूचना दी और भाग निकला। वहीं चींख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब वह दृश्य देखा तो हैरान रह गए। सूचना पाकर खेत पर काम कर रहे परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नर्वल पुलिस ने मौके पर पहुंककर जांच-पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। गड़ासा कब्जे में लिया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बदहवास मां बिलख पड़ीं। कुछ ही देर में मौके आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

पिता को बताया भाई की हत्या कर दी

नेकपाल ने बताया कि पीयूष ने वारदात के बाद उन्हें फोन किया कि भाई से झगड़ा हुआ था। इसके बाद गड़ासे से उनकी हत्या कर दी और तुरंत फोट कट गया। इसी के बाद ग्रामीणों ने फोन कर जानकारी दी। नेकपाल के मुताबिक पीयूष को भी तत्काल गुस्सा आता है। वह आवेश में आ जाता है। उसे नशा और कलह करने वालों से चिढ़ता है।

एक माह से घर पर था ट्रक चालक सर्वेश

रमाकांती के अनुसार सर्वेश ट्रक चालक था। इधर एक माह से घर पर ही था। सुबह-शाम नशा करता था। शनिवार दोपहर वह नशे में घर पहुंचा था। सर्वेश शराब पीने के साथ ही नशे की गोलियां भी खाने लगा था और भी नशा करता था। उसके जेब से नशे की गोलियां भी बरामद हुई हैं।

पांच साल पहले पत्नी छोड़ गई थी

नेकपाल ने बताया कि सर्वेश की नशेबाजी से आजिज होकर उसकी पत्नी माधुरी भी पांच साल पहले छोड़कर मायके चली गई थी। उसके बाद बहुत समझाने के बाद भी नहीं लौटी। इसके बाद उसने दूसरी जगह शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार सर्वेश की नशेबाजी से परेशान था। एक माह से नशेबाजी कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नशेबाजी के विरोध में नाबालिग ने बड़े भाई की गड़ासे से काटकर हत्या की है। हत्या के बाद वह मौके से भागा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है, जो दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार लिया जाएगा।

Yogi 1
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिना बैंक से कर्ज लिए 4,2000 करोड़ की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी: योगी

योगी आदित्यनाथ ने सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग में नवचयनित कर्मियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र वित्तीय अनियमितता और कुप्रबंधन का उदाहरण है लखनऊ का अधूरा JPNIC  प्रोजेक्ट लखनऊ। “उत्तर प्रदेश आज बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी अपने वित्तीय संसाधनों से पूरा करने की क्षमता रखता है। देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में […]

Read More
खराब मौसम
Uttar Pradesh West Bengal

मौसम बिगड़ा, डिप्टी CM की फ्लाइट भोपाल डायवर्ट

उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट का अचानक डायवर्ट होना एक सामान्य तकनीकी घटना से कहीं ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना केवल एक यात्रा में बदलाव नहीं, बल्कि भारत में विमानन सुरक्षा और मौसम संबंधी चुनौतियों की ओर भी ध्यान खींचती है। दिल्ली से […]

Read More
IAS TransferNayaLook
homeslider Uttar Pradesh

UP IAS Transfer: रिंकू सिंह राही को नई तैनाती, कई जिलों के DM बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है, वहीं कई अधिकारियों को शासन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। यह तबादला सूची प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिसमें जिलों […]

Read More