‘वृषभ’ से मोहनलाल का पावरफुल फर्स्ट लुक रिलीज

Untitled 6 copy 18

लखनऊ। साउथ सिनेमा के महानायक और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वृषभ’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। मोहनलाल का करियर हमेशा ही शानदार और प्रेरणादायक रहा है और अब वे इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से अपने फैंस के लिए बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले हैं। इस भव्य पैन-इंडिया फिल्म का निर्देशन नंद किशोर कर रहे हैं, जो अपनी अलग शैली और विज़न के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म का निर्माण हो रहा है एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले, जो इस प्रोजेक्ट को न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। ‘वृषभ’ को लेकर पहले से ही भारी उत्सुकता बनी हुई थी और अब मेकर्स ने मोहनलाल की एक नई झलक जारी की है। इस नए लुक में मोहनलाल एक बेहद धाकड़ और जोशीले अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। मोहनलाल ने फिल्म से जुड़े इस खास अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए टीज़र की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जंग, जज़्बात और दहाड़। वृषभ का टीज़र 18 सितंबर को रिलीज होगा। इस एक लाइन ने ही फिल्म के भव्य स्तर और उसकी कहानी की तीव्रता का अहसास करा दिया है।

फिल्म ‘वृषभ’ कई मायनों में खास है। पहला, यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम, पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दूसरा, इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उनके लॉन्च को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं और अब वे मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में केवल मोहनलाल और शनाया ही नहीं, बल्कि कई और प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें रोशन मेका, जहरा एस खान, रागिनी द्विवेदी और श्रीकांत मेका जैसे सितारे शामिल हैं, जो कहानी को और दमदार बनाएंगे। इस स्टारकास्ट से यह साफ है कि ‘वृषभ’ एक एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होने वाला है जिसमें एक्शन, ड्रामा और भावनाओं का संगम देखने को मिलेगा। अब सबकी निगाहें 18 सितंबर 2025 पर टिकी हुई हैं, जब ‘वृषभ’ का टीज़र सामने आएगा। माना जा रहा है कि यह टीज़र न केवल फिल्म की झलक दिखाएगा, बल्कि दर्शकों की उम्मीदों को कई गुना और बढ़ा देगा। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

WhatsApp Image 2026 08 01 at 8.02.27 PM
Entertainment

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम

VJ FRAMES Production : टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने मनोरंजन जगत में नई पारी की शुरुआत कर दी है। विक्की जैन अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी VJ FRAMES लॉन्च करने का ऐलान किया और बतौर निर्माता […]

Spread the love
Read More
Salman Khan Alliance Show
Entertainment

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

Salman Khan Alliance Show : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जब भी किसी मंच पर पहुंचते हैं तो माहौल अपने आप खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में, जहां सलमान खान ने अचानक पहुंचकर कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। उनकी सरप्राइज एंट्री ने शो में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

Lock Upp 2 : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और तीखी बहस से भरपूर रहा। इस बार कंटेस्टेंट वरुण यादव (लैला) और पामेला सेरेना के बीच महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि जजमेंट डे पर होस्ट फराह खान और […]

Spread the love
Read More