सोमवार को करें ये आसान उपाय, बनेंगे बिगड़े काम

Lord Shiva Naya Look

राजेन्द्र गुप्ता

ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन को बेहद पवित्र और मनोकामना पूरी करने वाला बताया गया है। इस दिन शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना करने से ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है और कुछ उपाय करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। देवों के देव महादेव, शिव शंभू की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार का दिन बेहद फलदायी माना गया है। इस दिन विधिवत शिवजी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी देवी देवताओं में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए महादेव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। इसलिए सोमवार के दिन शिवजी की पूजा करने से और कुछ ज्योतिषिय उपाय करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

इस उपाय से चंद्रमा की स्थिति होगी मजबूत

सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त और प्रदोष काल में शिवलिंग की विधिवत पूजा करें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग को अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

इस उपाय से भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं, फिर गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें। इसके बाद घी, शक्कर, गेहूं के आटे का भोग लगाकर आरती उतारें। साथ ही प्रदोष काल में चावल, दूध, चांदी आदि का दान करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहती है और सभी कार्य भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरे होने लगते हैं।

इस उपाय से आर्थिक समस्या होगी दूर

आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सूर्योदय के समय शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और प्रदोष काल में शहद की धारा अर्पित करें। इसके बाद रुद्राक्ष की माला से सुबह शाम ‘ॐ नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याओं का अंत होगा और जीवन में सुख-शांति में वृद्धि होगी।

इस उपाय से व्यापार में होगी उन्नति

कारोबार और व्यापार में उन्नति के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें और शिवलिंग पर चढ़े दूध को थोड़ा सा तांबे में बर्तन में भर लें। इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ ‘ॐ नम: शिवाय:’ मंत्र का जप करते हुए व्यवसाय स्थल पर छिड़क दें। ऐसा करने से तरक्की में आ रही कोई भी बाधा दूर होगी और कारोबार और व्यवसाय में अच्छी वृद्धि होगी।

इस उपाय से धन धान्य में होगी वृद्धि

सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर अक्षत, सफेद चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगाजल और कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और फिर चावल मे मिल तिल को दान कर दें। इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जप और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा और जीवन में धन धान्य की वृद्धि होगी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

Today’s Horoscope ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष : जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक […]

Spread the love
Read More
Krishna Pingala Sankashti Chaturthi
homeslider Religion

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें व्रत का महत्व और शुभ समय

Krishna Pingala Sankashti Chaturthi हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर चंद्र महीने में दो चतुर्थी तिथियां होती हैं। कृष्ण पक्ष के दौरान पूर्णिमा या पूर्णिमा के बाद आने वाली को संकष्टी चतुर्थी के रूप में जाना जाता है, जबकि शुक्ल पक्ष के दौरान अमावस्या या अमावस्या के दिन आने वाली को विनायक चतुर्थी के रूप में […]

Spread the love
Read More
 UN terrorism stance news
homeslider International

यूएन में बोला भारत- आतंकी सिर्फ आतंकी होता है, खत्म हों दोहरे मापदंड

UN terrorism stance news : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने वैश्विक मंच पर आतंकवाद और मानवता संकट दोनों मोर्चों पर देश का रुख पुरजोर तरीके से रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल काउंटर-टेररिज्म स्ट्रैटेजी (जीसीटीएस) के नौवें रिव्यू के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए […]

Spread the love
Read More