चिनहट: सरे शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर विरोधी पक्ष के युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Untitled 4 copy 6
  • DCP  पूर्वी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर
  • वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार
  • नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
  • मटियारी गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित मटियारी गांव में दो पक्षों के बीच कुछ दिनों से चली आ रही दुश्मनी ने शनिवार रात करीब नौ बजे उस समय खूनी रूप अख्तियार कर लिया, जब एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर विरोधी पक्ष के युवक 37 वर्षीय पुनीत यादव को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक, एडीसीपी पंकज सिंह, एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित कई पुलिस अफसर मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। इस मामले घायल पुनीत के भाई ने पड़ोस में रहने वाले विनय यादव और उसके तीन साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना चिनहट क्षेत्रान्तर्गत हुए युवक को गोली मारने की घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त, पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट।

चिनहट क्षेत्र स्थित मटियारी गांव निवासी 37 वर्षीय पुनीत यादव पुत्र सुरेन्द्र पाल यादव शनिवार रात करीब नौ बजे गांव की ही परनामी मंदिर पर बैठे थे कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विनय यादव अपने तीन साथियों के साथ पुनीत के पास पहुंचा। जबतक पुनीत कुछ समझ पाते कि इससे पहले विनय यादव ने साथियों संग मिलकर गोली मार दी। गोली कमर से आर-पार हो गई। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घायल पुनीत यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल पुनीत यादव के भाई ने पड़ोस में रहने वाले विनय यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें तीन हमलावर अज्ञात हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।

हमलावरों की तलाश में लगी पुलिस की चार टीमें, गोली मारने वालों की खोज में पुलिस टीम ने झोंकी पूरी ताकत

चिनहट क्षेत्र स्थित मटियारी गांव में गोली लगने से घायल पुनीत यादव के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने चार टीमों के साथ घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Spread the love

BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More