स्वस्तिक एसोसिएट कंपनी के मालिक विवेक सिंह ने ही कराई थी रिकवरी एजेंट कुनाल की हत्या

Untitled 20 copy
  • मकान मिलने की लालच में वसीम ने दिया था घटना को अंजाम
  • विवेक और वसीम गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल खून से सना ईंट बरामद
  • बंथरा क्षेत्र के दादूपुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बंथरा क्षेत्र स्थित दादूपुर गांव निवासी विवेक सिंह ने जिस कुनाल शुक्ला पर भरोसा किया। उसको परिवार की तरह रखा, उसी ने वसीम को मकान देने की लालच देकर कुनाल का कत्ल करा दिया। ईंट के वार से कुनाल चीखता रहा और वसीम उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ बंथरा क्षेत्र के दादूपुर गांव में मंगलवार सुबह हुई रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला की हत्या के मामले में। पुलिस ने 24 घंटे में ही विवेक सिंह और वसीम को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक बंथरा क्षेत्र स्थित दादूपुर गांव निवासी विवेक सिंह स्वस्तिक एसोसिएट नाम से रिकवरी एजेंट की कंपनी खोल रखा। इस कंपनी में फैजाबाद के धनुआपार निवासी 26 वर्षीय कुनाल शुक्ला बतौर रिकवरी एजेंट का काम करता था और वह विवेक सिंह के कार्यालय में ही सोता था। मंगलवार सुबह कुनाल शुक्ला का खून से लथपथ शव दफ्तर में ही मिला था। उसके सिर और शरीर में कई जगह गहरे घाव के निशान थे। पुलिस पुलिस घरवालों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस को कुछ सुबूत हाथ लगे और संदेह के आधार पर विवेक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिसिया कार्रवाई के बाद विवेक टूट गया और बताया कि उसी ने कुनाल की हत्या कराई है।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

पत्नी, से अवैध संबंध होने के शक में कराई थी कुनाल की हत्या

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने कहा कि पूछताछ में विवेक सिंह ने बताया कि कुनाल शुक्ला परिवार की तरह रहता था, लेकिन इस दौरान वह उसकी पत्नी से नजदीकियां बनाने की कोशिश की तो यह सब वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसी के यहां काम करने वाले गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर निवासी वसीम अली खान के साथ बैठकर योजना बनाई कि तुम्हारे नाम मकान लिख दूंगा और कुछ रुपए भी दूंगा। यह सुनते ही वसीम जरायम की दुनिया में कदम रखने का मन बनाते हुए हां कर ली और सोमवार की देर रात सोते समय कुनाल शुक्ला की ईंट और लोहे की लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर कर हत्या कर दी थी।

पुलिस की पूछताछ में विवेक ने बताया कि कुनाल शुक्ला और उसकी पत्नी के बीच अक्सर बात होती रहती थी, जिसकी वजह से गांव में बदनामी हो रही थी। यह भी बताया कि कुनाल से मेरा रूपयों के लेन-देन को लेकर बहस भी हुई थी। बताया कि इसके बाद वह उसी के यहां काम करने वाले वसीम अली खान के साथ मिलकर योजना बनाई कि कुनाल को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया जाए। योजना के तहत विवेक सिंह ने उस दिन कुनाल शुक्ला को छक कर शराब पिलाई और जैसे ही वह गहरी नींद में सो गया और वसीम ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। विवेक सिंह ने सोचा भी नहीं था कि वह सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा, लेकिन वह बच नहीं सका और वसीम सहित जेल पहुंच गया।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर

दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई, फोर्स तैनात Bulandshahr Firing : यूपी के बुलंदशहर में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट के बाद 15 मिनट तक फायरिंग होती रही, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा मंगलवार रात 9.30 बजे हुआ। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क […]

Spread the love
Read More
Journalist harassment case
Uttar Pradesh

पत्रकार उत्पीड़न पर एसपी को ज्ञापन

एसपी कार्यालय पर पत्रकारों का धरना अपर पुलिस अधीक्षक ने मामला शांत कराया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Journalist harassment case :   पत्रकारों के कथित उत्पीड़न और LIU इंस्पेक्टर के अमर्यादित व्यवहार के विरोध में सोमवार को पत्रकार प्रेस क्लब के बैनर तले जिले भर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Dispute
National Uttar Pradesh

काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी पर 20 मिनट भी नहीं चली वार्ता

शुरू होते ही हिन्दू-मुस्लिम पक्ष की बातचीत खत्म Gyanvapi Dispute : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद हिन्दू-मुस्लिम पक्ष में कड़वाहट कितनी बढ़ गयी है, यह वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद पर देखने को मिली। सुप्रीम कोर्ट ने विवाद समझौते से हल करने को कहा था लेकिन कोर्ट की यह […]

Spread the love
Read More