पंडित गोविन्द बल्लभ पंत  की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने लोक भवन, लखनऊ में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत  की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और कुशल प्रशासक थे। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्र भारत के गृहमंत्री के रूप में देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए आजीवन समर्पित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित पंत  ने सामाजिक समानता, न्याय और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।  मौर्य जी ने कहा कि आज के अवसर पर हम सबको उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्र और समाज की सेवा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर  सुषमा खर्कवाल जनप्रतिनिधिगण एवं प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More