कारागार अफसरों की विशेष ड्यूटी पर लगेगी लगाम!

आईजी
  • मोटी रकम देकर कमाऊ जेल पर पहुंचे दर्जनों जेलर व डिप्टी जेलर
  • आला अफसरों के लिए विशेष ड्यूटी बनी वसूली का जरिया
  • हवा हवाई साबित हुआ जेलकर्मियों की विशेष ड्यूटी हटाने का आदेश

लखनऊ। प्रदेश के कारागार विभाग में मोटी रकम देकर कमाऊ जेलों पर विशेष ड्यूटी लगवाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जेलकर्मियों के बाद अब जेल अधिकारी भी कमाऊ जेलों पर विशेष ड्यूटी लगवाकर वसूली करने में जुटे हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि महानिदेशक कारागार के निर्देश के बाद भी दर्जनों की संख्या में आज भी दर्जनों की संख्या में विशेष ड्यूटी लगवाकर कमाऊ जेलों पर जमे हुए हैं। ऐसा तब है जब डीजी जेल ने विशेष ड्यूटी पर लगे कर्मियों को समयावधि पूरी होने पर मूल तैनाती स्थल पर वापस किए जाने का निर्देश दिया था। मुखिया का यह आदेश भी हवा हवाई साबित हुआ है।

विभागीय जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक कारागार मुख्यालय कुछ अधिकारी विशेष ड्यूटी लगाने के नाम पर जेलकर्मियों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें कमाऊ जेलों पर भेजने का खेल खेल रहे थे। इसकी भनक डीजी जेल पीसी मीणा को लगी। उन्होंने अधिकारियों के इस खेल पर लगाम लगाने के लिए समीक्षा बैठक की। इसमें पता चला कि कई कर्मी दो तीन माह के लिए लगाई गई विशेष ड्यूटी की समयावधि पूरी होने के बाद भी वर्षों से उसी जगह पर जमे हुए हैं। बैठक के उपरांत डीजी जेल ने मातहत अधिकारियों की निर्देश दिया कि विभाग के किसी भी हेड वार्डर और वार्डर कर्मियों की भविष्य में डीआईजी कारागार द्वारा कोई विशेष ड्यूटी बिना मुख्यालय के अनुमोदन के नहीं लगाई जाएगी।

इसके साथ ही प्रशासनिक आधार को छोड़कर जो भी जेल वार्डर और हेड वार्डर विभिन्न जेलों पर संबंध हैं या विशेष ड्यूटी में है और उनकी समयावधि समाप्त हो चुकी है। उनकी तत्काल अपने मूल कारागार पर वापसी सुनिश्चित करें। इसके अलावा वर्तमान में जो भी जेल वार्डर/हेड वार्डर संबद्ध चल रहे हैं जिनका समयपूर्ण नहीं हुआ है। इनकी सभी जेल परिक्षेत्र के डीआईजी स्वयं समीक्षा कर लें कि क्या उनकी संबद्धता/विशेष ड्यूटी बनाए रखना औचित्यपूर्ण है अथवा नहीं। इन निर्देशों के बाद भी विभाग के अधिकारी अपने चहेते (कमाऊ) कर्मियों को रिलीव करने के बजाए उन्हें बचाने में जुट हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि जेलकर्मियों के साथ जेल अफसरों पर भी यह आदेश लागू किया जाना चाहिए। सूत्रों का कहना है स्थानांतरण सत्र के दौरान एआईजी कारागार प्रशासन ने एक एक अधीक्षक और जेलर के तबादला आदेशों के कई बार बदलकर उनकी विशेष ड्यूटी कमाऊ जेलों पर लगा दी गई है। वर्तमान समय में दर्जनों की संख्या में ऐसे अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर हैं जो जेलों पर विशेष ड्यूटी पर लगाए गए हैं। एआईजी प्रशासन ने पहले तो एक अधिकारी का तबादला किया फिर उसके बाद एक-एक स्थानांतरित जेलर के तीन-तीन बार बदल बदलकर अस्थाई ड्यूटी लगाई गई है।

Spread the love

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More