RSS मीडिया संवाद में UGC मुद्दे पर हंगामा, कार्यक्रम बीच में ही समाप्त

Media Interaction

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब यूजीसी (UGC) से जुड़े मुद्दे पर तीखे सवालों ने माहौल गर्मा दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त करना पड़ा। कार्यक्रम में RSS के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर मौजूद थे। मीडिया संवाद के दौरान उनसे UGC मुद्दे पर आंदोलन न करने को लेकर सवाल पूछे गए, जिससे बहस का माहौल बन गया। नरेंद्र ठाकुर ने जवाब में कहा कि RSS किसी भी प्रकार का आंदोलन नहीं करता और इसका ऐसा कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि UGC का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

राम मंदिर आंदोलन पर उठा सवाल

इस जवाब के बाद उपस्थित लोगों ने तर्क दिया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान भी मामला अदालत में था, बावजूद इसके RSS की भूमिका सक्रिय रही थी। इसी तरह बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार को लेकर भी सवाल उठाए गए। लगातार सवाल-जवाब के बीच मीडिया संवाद का माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्होंने देश के कई हिस्सों में मीडिया संवाद किए हैं, लेकिन ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ। बढ़ते तनाव और विवाद के बीच मीडिया संवाद कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त कर दिया गया, जिससे आयोजन अधूरा रह गया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

अनोखा मामला: DJ के शोर से मुर्गियों का हार्ट फेल, FIR

Spread the love

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर8.53.36 AM
Crime News Uttar Pradesh

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में मौत

 कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर नया लुक ब्यूरो, रांची:  झारखंड के अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किए जाने […]

Spread the love
Read More
SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More