बंथरा में जमीन कारोबारी के नौकर की सिर कूच कर निर्मम हत्या

Hatya NayaLook
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
  • पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की आंशका
  • संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में
  • दादूपुर गांव के बाहर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बदमाशों के भीतर पुलिस का खौफ नहीं रहा। बीते दिनों हुई कई घटनाओं को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि बंथरा थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी शिवकुमार के 32 वर्षीय कुनाल की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह जमीन कारोबारी विवेक सिंह के दफ्तर में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस घटना की जानकारी पुलिस और लोगों को उस समय हुई, जब महिला कार्यालय की सफाई करने पहुंची। वहां का मंजर देख वह चीख पड़ी और इसकी सूचना आसपास के लोगों के देने के साथ प्रापर्टी डीलर विवेक सिंह को दी। मौके पर पहुंचे विवेक सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आंशका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बंथरा थाना क्षेत्र स्थित दादूपुर गांव निवासी शिवकुमार का 32 वर्षीय बेटा कुनाल गांव के ही रहने वाले जमीन कारोबारी विवेक सिंह के पास करीब तीन साल से काम करता था। कुनाल विवेक सिंह कार्यालय में ही सोता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सफाई करने वाली महिला दफ्तर पहुंची तो वहां का मंजर देख सन्न रह गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुनाल का सिर किसी भारी वस्तु से कूचा हुआ था, जबकि शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की, लेकिन कातिलों का कुछ सुराग नहीं लगा।

पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे किसी जानने वाले का हाथ माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

खून से लथपथ शव देख गांववासियों में दहशत

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल प्रापर्टी डीलर विवेक सिंह के दफ्तर में जहां कुनाल सोता था उस कमरे में खून से लथपथ शव देख सभी दंग रह गए। वहां चारों ओर खून की छींटे पड़ी थी, इससे आंशका जताई जा रही है हत्यारों से बचने के लिए कुनाल ने संघर्ष किया, लेकिन बदमाशों के कहर के आगे वह हार गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सफाई करने महिला पहुंची तो वहां का मंजर देख दंग रह गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Acharya Chanakya
Analysis homeslider Uttar Pradesh

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

Acharya Chanakya आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले एक शाश्वत सत्य कहा था कि बुद्धिमान शासक वही है जो आने वाले संकट को पहले से भांप ले और उसके निराकरण का उपाय करे। लेकिन आज के ‘लोकतंत्र’ में जब हम लखनऊ की उस तीन मंजिला इमारत को ‘लाक्षागृह’ बनते देखते हैं, जहां 15 मासूम चिराग एक […]

Spread the love
Read More
Dhirendra Shastri
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Dhirendra Shastri अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने देश-विदेश में हलचल मचा दी है। इसी विवाद के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “श्रद्धा की चोरी” बताते […]

Spread the love
Read More
Swimming pool
homeslider Uttar Pradesh

स्विमिंग पूल में युवक के अंडरवियर में घुसा सांप!

Swimming pool सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक के अंडरवियर में भूरे रंग का सांप घुसता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में युवक के दोस्त सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सावधानी से पकड़ […]

Spread the love
Read More