अगर आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो ये कंपनी उठाएगी पूरा खर्चा, जानिए क्या होगा फायदा?

solar panel

नई दिल्ली । मौजूदा समय में दुनिया भर में रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज को लेकर कई तरह के प्रयोग हो रहे हैं। सस्ती बिजली के लिए कई लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। खबरे के मुताबिक इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करने वाला सोलर पैनल लगवा सकते हैं। हालांकि सोलर पैनल इंस्टॉल कराने में काफ़ी इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है जो कि हर किसी के लिए महंगा पड़ सकता है। अगर आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं लेकिन आपके पास उतना बजट नहीं है तो एक मॉडल ने इस समस्या का भी समाधान कर दिया है। गौरतलब है कि एक कंपनी ऐसा मॉडल लेकर आई है, जो आपके घर पर सोलर सेटअप करेगी और हर महीने इस्तेमाल की गई बिजली का आपसे चार्ज लेगी।

सोलर पैनल इंस्टॉल करने का पूरा खर्च उठाएगी कंपनी

रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी RESCO कंज्यूमर्स को रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज के जरिए बिजली उपलब्ध कराती है। यह कंपनी एक ऐसा मॉडल लेकर आई है, जिसमें आपकी छत पर कंपनी सोलर पैनल्स इंस्टॉल करेगी। साथ ही उसका मेंटेनेंस और मैनेजमेंट (Management) भी कंपनी ही करेगी। वहीं इसके जरिए उत्पादित होने वाली बिजली (Electricity) आपकी जरूरत के मुताबिक आपको और बाकी बची बिजली ग्रिड को सप्लाई की जाएगी। बताया गया है कि RESCO मॉडल सोलर में आपको किसी भी तरह का कोई निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि आप जो बिजली इस्तेमाल करते हैं उसके लिए भुगतान करना होगा।

आपको क्या होगा फायदा?

अगर आप RESCO मॉडल के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल (Solar panel install) करवाते हैं तो पूरे प्रोजेक्ट को मैनेज और ऑपरेट करने की पूरी जिम्मेदारी RESCO की रहती है, जिससे आपको भारी निवेश करने से छुटकारा मिलता है। इस प्रोजेक्ट से उत्पन्न होने वाली अतिरिक्त एनर्जी को RESCO बेच सकती है, जिससे एनर्जी का नुकसान होने से बच जाता है। इलेक्ट्रिसिटी (Electricity) के लिए सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स एक किफायती ऑप्शन हैं। यह आपके बिजली पर होने वाले मंथली कॉस्ट को कम करने में मदद कर सकता है।

पर्यावरण के लिए भी है फायदेमंद

बताया गया है कि कार्बन उत्सर्जन को कम से कम करने के लिए दुनियाभर में सोलर एनर्जी (Solar Energy) को लेकर कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। एनर्जी वायु प्रदूषण को कम करने में काफी मददगार है क्योंकि यह फॉसिल फ्यूल्स (Fossil Fuels) की तरह कार्बन रिलीज नहीं करता है। आज कल खेतों में सिंचाई के लिए भी सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके लिए सरकार किसानों को सब्सिडी भी मुहैया कराती है।

Spread the love

Jio
Business Technology

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

Jio रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय की OTT सुविधा वाले दो नए पास लॉन्च किए हैं। अब ग्राहक 550 रुपये में 84 दिनों और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक मनोरंजन का फायदा उठा सकेंगे। इन पास में OTT ऐप्स के साथ लाइव TV, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसी […]

Spread the love
Read More
India's Defence Exports
Business National Technology

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

ब्रह्मोस से आगे बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात India’s Defence Exports: भारत का रक्षा निर्यात अब केवल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तक सीमित नहीं रहा। बदलते वैश्विक युद्ध परिदृश्य और आधुनिक सैन्य तकनीकों की बढ़ती मांग के बीच भारत तेजी से ड्रोन, स्मार्ट हथियार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और ऑटोनोमस डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी मजबूत […]

Spread the love
Read More
homeslider Technology

Lava का नया धमाका! Virat V1 Series लॉन्च, 5G मॉडल में 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

Lava Virat V1 Series : भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने देश में अपनी नई Virat V1 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है। […]

Spread the love
Read More