आलू की टिक्की में बिकती थी गांजे की पुड़िया, तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस भले ही तस्करों पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाने में जुटी हो, लेकिन कड़वा सच यह है कि पुलिस से भी कहीं आगे तस्कर हैं जो तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है कि हर कोई को हैरानी में डाल देगा। एक तस्कर आलू टिक्की और उबले अंडे बेचने वाले स्टॉल पर गांजा भरकर बेच रहा था। पुलिस ने इस गोरखधंधे का खुलासा कर तस्कर को धरदबोचा।
बताया जा रहा है कि यह दुकानदार अपने ‘खास मसाले’ के नाम पर आलू टिक्की की चाट और चटनी में गांजा मिलाकर परोसता था। पुलिस को इस गोरखधंधे की भनक लगी तो टीम ने ग्राहक बनकर दुकान पर दबिश दी और मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

‘खास मसाला’ का सच, जो ग्राहकों को बनाता था नियमित

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है, जो मोहनलालगंज में सड़क किनारे खोखा लगाकर आलू टिक्की, अंडे और स्नैक्स बेचता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह कभी आलू टिक्की की फिलिंग में, तो कभी हरी चटनी में गांजा मिलाकर ग्राहकों को परोसता था। धीरे-धीरे उसके नियमित ग्राहक इस नशे के आदी हो चुके थे। प्रमोद न केवल खाने में गांजा मिलाकर देता था बल्कि पैक पॉलिथीन में गांजा बेचने का काम भी करता था।

पुलिस की योजना और गिरफ्तारी का तरीका

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रणनीति बनाई। टीम ने ग्राहक बनकर प्रमोद की दुकान पर जाकर ‘खास वाला मसाला’ मांगने का नाटक किया। जैसे ही प्रमोद ने टिक्की में गांजा मिलाना शुरू किया, पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से नशे से युक्त आलू टिक्की और गांजे के पैकेट बरामद किए गए।

बैग में पैक गांजा बेचने वाला गिरोह भी गिरफ्तार

इसी दिन पुलिस ने लखनऊ के नाग्राम थाना क्षेत्र से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान 26 वर्षीय मनीष यादव, 28 वर्षीय देव रावत और 43 वर्षीय जगदीप यादव के रूप में हुई। यह तिकड़ी स्कूल के बैग में गांजे के छोटे पैकेट रखकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, टैक्सी स्टैंड और यहां तक कि स्कूल-कॉलेज के आसपास भी सप्लाई करती थी।

नशे के कारोबार का तरीका और कीमत

बताया गया है कि ये आरोपी पॉलिथीन पैकेट में 500 रुपये से 1200 रुपये तक के हिसाब से गांजा बेचते थे। पुलिस की तलाशी में उनके पास से कुल 4.7 किलो गांजा बरामद हुआ। इस तरह लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया—एक जो आलू टिक्की में गांजा मिलाकर बेच रहा था और तीन जो बैग में पैक करके गांजे की सप्लाई कर रहे थे।

न्यायिक हिरासत और आगे की कार्रवाई

सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ था और क्या इनके पीछे कोई बड़ा सप्लायर भी सक्रिय है।

जनता के लिए चेतावनी

यह मामला न केवल नशे के अवैध व्यापार की गंभीरता को दर्शाता है बल्कि इस बात की भी चेतावनी देता है कि सड़क किनारे मिलने वाले खाने में क्या मिलाया जा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More