कानपुर: साइबर ठगों का आतंक पार कर दिए लाखों रुपए

Cyber
  • निवेश का झांसा देकर ऐंठ लिए मोटी रकम
  • साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस की तमाम हाईटेक योजनाओं के बावजूद यूपी में जालसाजों का आतंक थम नहीं रहा है। कानपुर जिले में साइबर जालसाजों ने दो लोगों के खातों से लाखों रुपये पार कर एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। जालसाजी का अहसास होने पर पीड़ितों साइबर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित इंदिरानगर निवासी संतोष कुमार के मुताबिक बीती बाहर जुलाई को उनका मोबाइल नंबर एक बैंक के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। इसके बाद ग्रुप का संचालन करने वाले कमलकांत की ओर से उन्हें ब्लक ट्रेडिंग, आईपीओ, कल ऑप्शंस में रुपये निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। बताया जा रहा है कि रजिट्रेशन होने व खाता खुलने के बाद रोज एक बटन क्लिक करने पर 500 क्रेडिट उनके खाते में दिखने लगा। इसके बाद बीती 14 अगस्त को उन्हें एक और ग्रुप में जोड़ा गया। जब इसका विरोध किया तो बताया गया कि कुछ विशेष ग्राहकों के लिए सुविधा है। इस बीच लालच देकर आठ से 24 अगस्त के बीच में कई बैंक खातों में उनसे 21.50 लाख रुपये जमा करा लिए गए।

संतोष पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14.02 लाख, अलग-अलग आईपीओ में 95.49 लाख रुपये दिखने लगा। 15 दिन का व्याज मुक्त 24 लाख का एक आईपीओ लेने की बात कहकर उनके एप में आईपीओ क्रेडिट दर्शाया जाने लगा। इस पर जब उन्होंने रुपये निकालने चाहे तो आरोपियों ने 24 लाख जमा करने के वाद ही रुपये मिलने की बात कहीं। यहीं उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं फजलगंज गड़रियन पुरवा निवासी पन्ना लाल सोनी के अनुसार बीती जून के बाद उनके तीन खातों से 1.78 लाख रुपये निकल चुके है। जब बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि साइवर ठगों ने रुपये निकाले हैं। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत साइवर सेल व फजलगंज थाना पुलिस से की है। फजलगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Spread the love

Aliganj Fire Incident
Uttar Pradesh

अलीगंज अग्निकांड पर नाराज योगी, ताबड़तोड़ एक्शन जारी

आग का कहर, योगी का प्रहार; चार आरोपी अंदर, चार अफसर बाहर नया लुक संवाददाता/वार्ता   Aliganj Fire Incident :  उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी और चार अधिकारियों के निलंबन […]

Spread the love
Read More
Love Jihad
Crime News homeslider Uttar Pradesh

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

Spread the love
Read More
Coaching Center
Crime News Education homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Coaching Center चीखों से कांप उठा लखनऊ: सपनों की क्लास बनी मौत का फंदा 18 घरों के बुझ गए चिराग, मौत की तड़प सोचकर काँप रहा रूह नवाबों का शहर। उत्तर प्रदेश की राजधानी। लखनऊ का अलीगंज। सोमवार को सिर्फ आग की लपटों से नहीं, बल्कि उन मासूम चीखों से दहल उठा जो अपने भविष्य […]

Spread the love
Read More