इटावा : बेलगाम कैंटर चालक ने बाइक सवार मां-बेटी सहित तीन को कुचला

Accident NayaLook
  • मौके पर ही दर्दनाक मौत, घरवालों में मचा कोहराम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेलगाम वाहनों का आतंक थम नहीं रहा है। इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में रविवार को तेज़ रफ़्तार कैंटर के चालक ने बाइक सवार तीन लोगों की बेकाबू कैंटर से कुचलने से मौत हो गई। मृतकों में तीन साल की बालिका भी शामिल है। कानपुर हाईवे पर महेवा ओवर ब्रिज पर हुए इस हादसे को अंजाम देने वाला कैंटर घटनास्थल से फरार हो गया है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुई है। तीनों मृतक इटावा से औरैया जिले के अमावता जा रहे थे।

इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र ने रविवार को बताया कि यह हादसा आज दोपहर करीब बारह बजे के आसपास तब घटित हुआ जब बाइक सवार इटावा से औरैया जा रहे थे तभी बेकाबू वाहन ने तीनों को कुचल दिया और तीनों की मौके पर मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि कपिल सिंह, अपनी चाची सोनी देवी और उसकी तीन साल की बेटी बेटू के साथ इटावा से दवा लेने के बाद वापस जा रहे थे, इसी बीच बेकाबू कैंटर ने तीनों की कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी महेवा लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद भरथना के सीओ अतुल प्रधान भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, स्थानीय थाना पुलिस तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी है।

Spread the love

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक की लहर

Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 की रात लखनऊ के SGPGI में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More