गोंडा: ई-रिक्शा पलटने से फल विक्रेता की मौत

death 1
  • खरगपुर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोकरननाथ शिवाला रोड पर तेंदुआ चौघड़िया गांव के पास शनिवार की रात एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के महलिया गांव का रहने वाला रामकुमार कनौजिया फल बेचने का काम करता था। वह प्रतिदिन ई रिक्शा पर फल लेकर गांव गांव जाता था। शनिवार को भी वह ई रिक्शा लेकर बेचने गया था। देर शाम करीब आठ बजे वह अपने घर लौट रहा था।

रास्ते में खरगूपुर गोकर्णनाथ शिवाला मार्ग पर तेंदुआ चौघड़िया गांव के पास उलका ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक रामकुमार कनौजिया रिक्शे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे म‌ृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर उसके धर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी कमलेश बड़ी पुत्री कोमल (14) मानवी (10) तथा पुत्र गौरव (7) सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया जिसमें रामकुमार की दबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Untitled 1 copy
Uttar Pradesh

ईरान पर साउथ कोरिया की ‘नो’ से भड़के ट्रंप, संयुक्त सैन्य अभ्यास घटाने का दिया आदेश

ईरान पर साउथ कोरिया की ‘नो’ से भड़के ट्रंप! संयुक्त सैन्य अभ्यास का दायरा घटाने का दिया आदेश Trump military exercises : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का दायरा कम करने का निर्देश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप प्रशासन […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर्स भी चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं का खुलासा करने का किया दावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, छीनी, पिलास, सब्बल, हथौड़ी, कुल्हाड़ी व 52,400 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Thieves’ Gang :बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

ए अहमद सौदागर Dinesh Mishra : स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने […]

Spread the love
Read More