घूसखोरी और मक्कारी से परेशान था मध्यप्रदेश का UADD विभाग, कई अधिकारी निलम्बित

suspended
  • हारकर कमिश्नर ने लगवाया हर जगह कैमरा
  • ई-अटेंडेंस के जरिए अब विभाग में लगने लगी हाजिरी
  • गार्ड, चपरासी से लेकर कंसलटेंट तक की भूमिका संदिग्ध

मुकेश मेहता

भोपाल। इसे नवीन कमिश्नर का नवीन प्रयोग कहें या फिर परेशानी से उबरने का तरीका। नवागत कमिश्नर ने आते ही पूरे कैम्पस में कैमरे लगवाए और अटेंडेंस के लिए इलेक्ट्रानिक डिवाइस का सहारा लेना पड़ा। मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन के कुछ अफसरों ने दबी जुबान में यह स्वीकारा भी कि कर्मचारियों के मक्कारी और घूसखोरी पर लगाम लगाने के लिए इससे अच्छा कोई तरीका नहीं हो सकता था। हालांकि लम्बे समय से मक्कारी और घूसखोरी में लिप्त कर्मी इससे खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं कई घूसखोरी अधिकारियों के निलम्बन से घूसखोरी में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मई 2025 में अपने मूल कैडर मध्यप्रदेश पहुंचे संकेत एस. भोंडवे को सरकार ने नगरीय प्रशासन का आयुक्त व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया। गौरतलब है कि संकेत अप्रैल 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव के रूप में तैनात थे। सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिनों में उन्हें यह अहसास होने लगा कि विभाग के कर्मचारी लेटलतीफी और घूसखोरी में संलिप्त हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने विभाग में ई-अटेंडेंस और सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। आलम यह है कि विभाग के चपरासी और कंसलटेंट आगंतुकों से मिलने के लिए बाहर की बात करने लगे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी नवीन प्रयोगों के लिए मशहूर हैं, उन्हीं से प्रेरित होकर संकेत विभाग में कई बदलाव करने में जुटे हुए हैं।

विभाग के अपर आयुक्त केएल मीणा कहते हैं कि कमिश्नर ने आते ही साफ कर दिया था कि विभाग में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी शिकायत मिले, उसका जल्द से जल्द जांच कराई जाए और जिम्मेदारी अधिकारी-कर्मचारी को उसके किए की सजा-ईनाम जरूर मिले। उन्होंने कहा कि शिकायत पुष्ट होने पर शिवपुरी और नीमच के मुख्य नगर पालिका अधिकारी समेत कई यंत्री निलम्बित हो चुके हैं। इसके अलावा करीब 14 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। वहीं मुख्यालय में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी अब समय के पाबंद हो गए हैं।

कई CMO कर चुके हैं सस्पेंड

शिवपुरी नगर पालिका में पिछले ढाई महीने से चल रहे विवाद और शिकायतों की जांच के आधार पर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकित भोंडवे ने वर्तमान सीएमओ इशांक धाकड़ के अलावा पूर्व सीएमओ डा. केशव सगर और शैलेष अवस्थी को निलंबित कर दिया है। उन्हें नगर पालिका में वर्ष 2022 से अब तक 57.80 करोड़ रुपये के 743 कार्य या तो शुरू ही नहीं हुए या धरातल पर अपूर्ण हैं। कई पूर्ण कार्यों में ठेकेदारों को उनके बिल मिलने के बावजूद चार से आठ महीने तक भुगतान नहीं किया गया था। कुल 11.47 करोड़ रुपये के भुगतान में से 5.09 करोड़ केवल दो फर्मों को दिए गए, जिससे अन्य निविदाकारों की शिकायतें हुईं। इसके अलावा नीमच के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ और उपयंत्री अम्बालाल मेघवाल को भी कमिश्नर ने निलम्बित कर दिया। वहीं सहायक अभियंता अभिलाष चौरसिया के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।

नेपाल में भीषण सड़क हादसा
Crime News homeslider Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से जा टकराया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार […]

Read More
Untitled 2 copy 22
homeslider Madhya Pradesh National Weather

मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-यूपी-बिहार में 40°C के करीब तापमान, कई इलाकों में बारिश के आसार

भीषण गर्मी की चेतावनी: IMD का अलर्ट, उत्तर और मध्य भारत में लू का खतरा नई दिल्ली। देशभर में गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में लू जैसे हालात […]

Read More
uma 1775554116
Madhya Pradesh

उमा भारती का अनोखा विरोध: सड़क पर पोहा बेचकर दिया गरीब दुकानदारों के समर्थन का संदेश

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। टीकमगढ़ में उन्होंने सड़क किनारे पोहा और जलेबी बेचकर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उनका यह कदम केवल एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि छोटे व्यापारियों और रोज कमाने-खाने वालों के पक्ष में एक मजबूत […]

Read More