सुल्तानपुर: बेखौफ अपराधी, लाचार पुलिस

PoliceNayaLookNews
  • बदमाशों ने युवक की गला काटकर की निर्मम हत्या
  • चांदा कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में कोई सुरक्षित नहीं है। बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की शाम घर से बाजार के लिए निकले 35 वर्षीय महेश की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ मिले महेश पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र स्थित किदिपुर गांव हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक दूसरे दिन यानी गुरुवार को लगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्र बताते हैं कि यह मामला आशनाई से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र स्थित किदीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय महेश पुत्र गंगादीन बुधवार देर शाम घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि घर न पहुंचने पर घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह शौच के लिए निकले स्थानीय लोगों ने महेश को खून लथपथ पड़ा है। यह माजरा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना घरवालों को देने की साथ ही इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल महेश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस आशनाई समेत कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

आलोक मौर्या
Politics Uttar Pradesh

क्या राजनीति में कदम रखेंगे आलोक मौर्या? प्रयागराज की मुलाकात ने उठाए सवाल

प्रयागराज में मंगलवार, पांच मई को एक दिलचस्प राजनीतिक गतिविधि देखने को मिली जब यूपी की PCS अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या अपने समर्थकों के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात पुलिस लाइन में उस समय हुई जब डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर वहां उतरा था। आलोक मौर्या पहले […]

Read More
Uttar Pradesh

बंगाल चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, I-PAC के साथ रणनीतिक साझेदारी खत्म

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ INDI गठबंधन को बड़ा झटका लगा, वहीं इसका असर अब अन्य राजनीतिक दलों पर भी देखने को मिल रहा है। खासकर समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अहम और रणनीतिक […]

Read More
अखिलेश यादव बनाम ओम प्रकाश राजभर
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

राजभर बनाम अखिलेश, बयानबाज़ी से सियासत गरम

नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। राजभर का तीखा हमला ओम प्रकाश राजभर ने […]

Read More