लखनऊ के रहीमाबाद: एक युवक ने लगाई फांसी

  • पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में किसी न किसी बात को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रहीमाबाद क्षेत्र में एक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव बुधवार को गांव के बाहर पेड़ रस्सी के सहारे लटकता मिला। यह माजरा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र महिमा खेड़ा मजरा मुदियारा के बाहर स्थित पेड़ में रस्सी के सहारे एक युवक का लटकता शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित ढाकुनी गांव निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र प्रभु दयाल के रूप में हुई है। युवक ने इस कदम को क्यों उठाया इसके बारे स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More