‘विकसित भारत संकल्प’ के साथ आयोजित हुआ आसियान-भारत यूथ समिट

India Foundation

शाश्वत तिवारी

पणजी। चार दिवसीय आसियान-भारत युवा शिखर सम्मलेन का यहां 31 अगस्त को समापन हुआ। इंडिया फाउंडेशन एवं आसियान फाउंडेशन के सहयोग और गोवा सरकार के समर्थन से आयोजित इस पांचवें शिखर सम्मेलन का विषय “युवाओं को जोड़ना: हमारे भविष्य को आकार देना” था। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने समिट का उद्घाटन किया, जिसमें आसियान देशों के 100 से अधिक स्कॉलर्स और मीडियाकर्मी शामिल हुए। अपने संबोधन में मार्गेरिटा ने युवा नेताओं को आसियान समुदाय के विजन 2045 और एशियाई सदी में विकसित भारत के ‘संकल्प’ के लिए सहयोग को बढ़ावा देने में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया।

उद्घाटन के बाद राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा गोवा में आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। सम्मेलन विदेश मंत्रालय, इंडिया फाउंडेशन और आसियान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। आसियान सदस्य देशों, तिमोर-लेस्ते और भारत के 100 से अधिक युवा लीडर्स “युवाओं को जोड़ना: हमारे भविष्य को आकार देना” विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्हें विकसित भारत और आसियान समुदाय के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय शांति, आपसी समझ और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ युवाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने में आसियान की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं के बीच सहयोग और सहभागिता को बढ़ावा देना है, ताकि वे साझा चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना कर सकें और साथ ही नए अवसरों का लाभ उठा सकें। सम्मेलन युवा नेताओं और परिवर्तनकर्ताओं को एक सार्थक संवाद में शामिल होने, स्थायी नेटवर्क बनाने और एक सुदृढ़ एवं समृद्ध भविष्य के लिए संयुक्त रूप से एक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक साथ लाता है।

Spread the love

Threat to the US from Iran
International

ईरान को लेकर अमेरिका की बढ़ी चिंता? UK से हटाए गए B-1 बमवर्षक

Threat to the US from Iran: ईरान से जुड़े संभावित सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF Fairford एयरबेस से अपने B-1 बमवर्षक विमानों को वापस अमेरिका बुला लिया है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका की सैन्य रणनीति और यूरोप में उसकी बमवर्षक तैनाती को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

आर्थिक लक्ष्यों को मजबूती दे रही भारत की विदेश नीति

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित 5वें कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बड़े बदलावों और भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की। सत्र के दौरान डॉ. जयशंकर की सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health International

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

New Delhi: साल 2026 के नोबेल पुरस्कार इन फिजियोलॉजी या मेडिसिन का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों कार्ल डाइसरॉथ , पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए सम्मानित किया गया है। […]

Spread the love
Read More