पुनेरी पल्टन की बड़ी जीत, गुजरात जाएंट्स को 22 अंक से हराया

bd659edd62bb5c71b45d0ff95c3a7c13

विशाखापट्टनम। पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन के आठवें और अपने दूसरे मैच में गुजरात जाएंट्स को 41-19 के अंतर से हरा दिया। यह पल्टन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को लगातार दूसरी हार मिली है।

आज यहां विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में पल्टन ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और गुजरात को दो बार आलआउट किया। उसके डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात के मुकाबले 18 अंक जुटाए जबकि रेडरों ने 17 अंक लिए। डिफेंस मे अबिनेश नादराजन ने छह अंक लिए जबकि गुरदीप और गौरव ने चार-चार अंक बटोरे। रेड में पंकज ने पांच और आदित्य ने छह अंक लिए। गुजरात के लिए केवल एचएस राकेश छह ही चमक दिखा सके। (वार्ता)

Spread the love

Capture
Sports

IPL स्टार से टीम इंडिया तक का सफर, जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया, जब उन्हें पहली बार टीम इंडिया की जर्सी सौंपी गई। आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में 15 वर्षीय बल्लेबाज इस खास पल […]

Spread the love
Read More
sunil gavaskar
homeslider Sports

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

Sunil Gavaskar भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई ODI सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर भले ही शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन इस पूरी सीरीज ने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को एक गंभीर मुद्दे पर सोचने को मजबूर कर दिया है। लगातार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के […]

Spread the love
Read More
Rovman Powell
Sports

पांच गेंदों पर पांच छक्के, फिर आखिरी गेंद पर आउट; रोवमेन पॉवेल इतिहास रचने से चूके

Rovman Powell  : वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। पॉवेल एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रचने से सिर्फ एक गेंद दूर रह गए। उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के उड़ाए, लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट गंवा बैठे […]

Spread the love
Read More