इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में शव पड़ा मिलने से हड़कंप

death 1
  • शव से आ रही थी बदबू, तब हुई घरवालों को जानकारी
  • दुर्गंध से यही लग रहा है कि मौत तीन-चार पहले हुई है
  • गोमतीनगर के विराम खंड क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र के विराम खंड स्थित मकान नं 5/203 में रहने वाले 40 वर्षीय इंजीनियर अतुल कुमार कुमार तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को कमरे में पड़ा मिला। इसकी जानकारी घरवालों को उस समय लगी जब कमरे से दुर्गंध आ रही थी और हाथ में किसी चीज से कटने का निशान था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है। हालांकि पुलिस खुदकुशी किए जाने का मामला मानकर पड़ताल कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गोमतीनगर क्षेत्र के विराम खंड स्थित मकान नं 5/203 निवासी 40 वर्षीय अतुल कुमार तिवारी का शव मंगलवार को कमरे में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मकान की ऊपरी मंजिल पर अतुल रहते थे और उनकी मां सुधा मकान के प्रथम तल पर रहती हैं। मंगलवार को कमरे से काफी बदबू आने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे इस कदर दुर्गंध आ रही थी कि वहां पर लोगों का खड़ा होना मुश्किल था। बताया जा रहा है शव की दशा बेहद खराब थी और उसमें कीड़े पड़ गए, इससे आंशका जताई जा रही है शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है।
वहीं यह भी बताया जा रहा है कि एक हाथ में किसी चीज से कटने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक के मुताबिक मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है, लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा की मौत कैसे हुई है। हालांकि पुलिस खुदकुशी किए जाने का मामला मानकर ही छानबीन कर रही।

अतुल कुमार तिवारी बीटेक इंजीनियर थे, पत्नी से थी अनबन

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज से विधायक अभय कुमार ने पुलिस को बताया कि अतुल कुमार तिवारी बीटेक इंजीनियर थे और कुछ दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा। उन्होंने बताया कि अतुल के पिता पॉवर ग्रिड कारपोरेशन में मैनेजर के पद कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद से वह काफी तनाव में रहते थे। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पत्नी से मनमुटाव के चलते कमरे में अकेले रहते थे। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि मां सुधा से ताल्लुक था या नहीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More