सिद्धार्थनगर में खुनी खेल: मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

murder
  • विरोध करने पर पूरे परिवार को सिरफिरे ने किया लहुलुहान
  • मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित नागचौरी गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच के बीच उपजे मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई और मारपीट तक की नौबत आ गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने 58 वर्षीय रामकला की धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इस दौरान मां बेटी और बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने रामकला को मृत घोषित कर दिया, जबकि सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतक रामकला के बेटे गणेश की तहरीर पर मुकेश नाम के शख्स सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं यह भी घरवालों ने आरोप लगाया है कि मुकेश कार में बैठाकर एक युवती को को लेकर भाग निकला। इससे यही लग रहा है कि क्रिकेट का मामला एक बहाना है, लिहाजा यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित नागचौरी गांव निवासी 58 वर्षीय रामकला परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि रामकला का बेटा गणेश गांव के बाहर से क्रिकेट खेलकर घर आ रहा था कि तभी एक मुकेश नाम का शख्स उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। गणेश की आवाज सुनकर उसके पिता रामकला पत्नी प्रभावती व बेटी किरन के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मुकेश अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर पूरे परिवार को लहुलुहान कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने रामकला को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। गणेश ने पुलिस को बताया कि हमलावर मुकेश उसकी बड़ी बहन को कार में बैठाकर कहीं लेकर भाग निकला। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More