दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, वर्ष 2022 में हुई थी युवती की शादी

WhatsApp Image 2025 08 17 at 19.07.37
  • पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
  • तीनों दहेजलोभी गिरफ्तार
  • चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी में शनिवार देर शाम 24 वर्षीय रूबी देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला था।
इस मामले में मृतका के पिता अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति अजय कुमार रावत, ससुर अशोक कुमार व सास राजकुमारी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन कर तीनों नामजद आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित पलंगा पोस्ट भगौली तीर्थ गांव निवासी अमरनाथ ने वर्ष 2022 में अपनी 24 वर्षीय बेटी रूबी देवी की शादी चिनहट क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी गांव निवासी अशोक कुमार के बेटे अजय कुमार रावत के साथ की थी। पिता का आरोप है कि अजय व उसके माता-पिता दहेज की मांग कर उसे तरह-तरह की यातनाएं देकर मारते-पीटते थे। अमरनाथ का आरोप है कि दहेज के लिए पति अजय व उसके घरवाले रूबी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर छानबीन शुरू। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मृतका के पिता अमरनाथ की तहरीर पर कंचनपुर मटियारी गांव निवासी अजय कुमार रावत, उसके पिता अशोक व अजय की मां राजकुमारी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Dharmendra Pradhan's resignation
Politics Uttar Pradesh

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में छात्रों का अनोखा जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी ‘मेलोडी टॉफी’

Dharmendra Pradhan’s resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद देश के कई हिस्सों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी छात्रों ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों […]

Spread the love
Read More
India vs Zimbabwe 2nd T20
Sports Uttar Pradesh

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा भी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

भारत की मजबूत शुरुआत India vs Zimbabwe 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत और जिम्बाब्वे […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्री भार, छह महीने में 3.70 लाख से अधिक लोगों ने भरी उड़ान

Ram Mandir Tourism : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। इसका सीधा असर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में 3.70 लाख से अधिक यात्रियों ने अयोध्या आने […]

Spread the love
Read More