यातायात को व्यवस्थित और अपराधियों पर लगाम कसेंगी 42 रेसर मोटरसाइकिलें

WhatsApp Image 2025 06 05 at 10.09.54 PM 1

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने गुरुवार को 42 मोबाइल रेसर को हरी झंडी दी। पुलिस लाइन से इन्हें शहर के अधिक जाम वाले चौराहों और ब्लैक स्पॉट पर ड्यूटी के लिए रवाना किया गया। यह रेसर बाइक आम मोटरसाइकिलों की तरह नहीं, बल्कि इस हाईटेक बाइक में जीपीएस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्पीडो मीटर, ब्रीथ एनेलाइजर, मोबाइल से लैस हैं। इंटीग्रेडेट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से इनकी लाइव मॉनिटरिंग होगी। रिजर्व पुलिस लाइन संगोष्ठी हाल में गुरुवार सुबह पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने रेसर मोबाइल के बारे में अहम जानकारी दी।

इस मौके संयुक्त पुलिस कमिश्नर कानून – व्यवस्था बबलू कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह सभी रेसर बाइक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं। कमिश्नरेट द्वारा अधिक जाम वाले स्थलों और ब्लैक स्पॉट की कुछ दिन पहले सूची तैयार की गई थी। उसके बाद यह प्लान बनाया गया था। छिनैती , लूट, छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी रखेंगे पैनी नजर।


पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश दीक्षित के ने कहा कि अगर राह चलते किसी के साथ छिनैती, लूट और छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं, खासकर बाजारों और स्कूलों के आस पास ऐसे में सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में तैनात ऑपरेटर इन्हें अलर्ट करेगा। रेसर बाइक तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचेगी।

Spread the love

Afghanistan vs Ireland
Sports Uttar Pradesh

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, दोनों ने ठोके शानदार शतक

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने ठोके धमाकेदार शतक Afghanistan vs Ireland: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। टीम के दो बल्लेबाजों इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार शतक जड़कर आयरलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More