भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में खोल रहे ‘आतंकिस्तान’ की पोल

WhatsApp Image 2025 05 26 at 6.01.29 PM 1

नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों के दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के न्यूयॉर्क में है, जहां आयोजित संवाद में थरूर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने नई नीति अपना ली है, जिसके तहत अगर कोई भी पाकिस्तान की धरती से भारतीय नागिरकों की हत्या करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्यों और मीडिया एवं विभिन्न थिंक टैंक्स के साथ आयोजित एक वार्ता में थरूर ने कहा भारत युद्ध नहीं चाहता है। भारत अपना विकास चाहता है, ताकि गरीबी को तेजी से मिटाया जा सके। अगर पाकिस्तान हमें छोड़ दे, तो हम उन्हें भूलना पसंद करेंगे। दुनिया को भारत की पीड़ा समझनी चाहिए। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को लेकर इनकार करता रहता है। इसलिए अब भारत ने ठान लिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ माकूल जवाब देगा।
भारत से कुल 59 सदस्यों वाले 7 प्रतिनिधिमंडल 21 मई से 5 जून 2025 के बीच 33 देशों का दौरा करेंगे, जिनमें सांसद, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ राजनयिक शामिल हैं। इनका उद्देश्य पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करना और उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करना है।

जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा, जिसके बाद भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा भारत के एक एकीकृत मोर्चे का प्रतिनिधित्व करते हुए, प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता थी और कैसे भारत ने जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे पर हमला किया गया।

बहरीन में अपनी सफल यात्रा पूरी करने के बाद भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कुवैत पहुंचा। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कुवैत पहुंचा, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत का दृढ़ संदेश लेकर आया है।
फ्रांस में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में 9 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पेरिस पहुंचा, जिसके बाद यह दल ब्रिटेन, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क पहुंचेगा।
21 मई को यूएई, जापान और रूस के दौरों के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडलों की दुनियाभर के देशों की यात्रा शुरू हुई थी। इसके बाद 23 से 25 मई के बीच भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गुयाना, कांगो और पनामा भी पहुंचे, जहां उन्होंने कई हालिया उदाहरण पेश करते हुए आतंकिस्तान (पाकिस्तान) की कथनी और करनी में जो अंतर है, उसे सुस्पष्ट किया।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More